{"_id":"6a21b31920afe871a00f3b8f","slug":"complaints-related-to-ppp-and-ration-cards-are-the-most-frequent-at-the-grievance-redressal-camps-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71603-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: समाधान शिविरों में सबसे ज्यादा आ रहीं पीपीपी और राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: समाधान शिविरों में सबसे ज्यादा आ रहीं पीपीपी और राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें
विज्ञापन
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, विभागों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार की ओर से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुरू किए गए समाधान शिविर जिले में लोगों के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
शिविर में सबसे अधिक शिकायतें परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय संबंधी त्रुटियों, परिवार के नए सदस्यों के नाम जोड़ने और रिकॉर्ड अपडेट कराने से जुड़ी सामने आईं। इसके अलावा राशन कार्ड, बिजली विभाग, पुलिस विभाग, अवैध अतिक्रमण तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतें भी प्रशासन के समक्ष रखी गईं। कई मामलों का मौके पर समाधान किया गया, जबकि जटिल मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना और एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित कर रहा है। इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, भूमि पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, सिंचाई और स्थानीय निकायों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाती है। एडीसी ने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। शिविर में डीडीपीओ प्रामिंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।