{"_id":"6a55380becba270316093db1","slug":"complaints-have-been-made-for-a-long-time-but-only-assurances-are-being-received-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74793-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लंबे समय से कर रहे शिकायतें पर सिर्फ मिल रहा आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लंबे समय से कर रहे शिकायतें पर सिर्फ मिल रहा आश्वासन
विज्ञापन
लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर- 12 स्थित लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में सोमवार को बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर में परिवार पहचान पत्र में गलत आय दर्ज होने, राशन कार्ड कटने और सरकारी योजनाओं से जुड़ी परेशानियों के मामले प्रमुख रूप से सामने आए। हालांकि कई लोगों ने बताया कि वे लंबे समय से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है।
बुध कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद निवासी नरेश यादव परिवार पहचान पत्र में बदलाव करवाने के लिए समाधान शिविर पहुंचे। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से भेजी जाने वाली सूचनाएं उन तक नहीं पहुंच रही हैं। शिकायत दर्ज कराने के बाद भी उन्हें अलग-अलग कार्यालयों में भेजा जा रहा है। पहले वह समाधान शिविर आए, वहां से उन्हें 108 में भेजा गया वहां भी केवल आश्वासन मिला।
राशन कार्ड करीब डेढ़ साल से कटा
नचौली निवासी कन्हैया नाथ ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में अधिक आय दर्ज होने के कारण उनका राशन कार्ड करीब डेढ़ साल से कटा हुआ है। वह वर्ष 2024 से लगातार संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। पहले वह सेक्टर-15 गए थे वहां से उन्हें सेक्टर-12 कार्यालय भेजा गया। समाधान शिविर में कई चक्कर लगाने के बाद भी नहीं हो रहा समाधान।
विज्ञापन
पीएफ और वेतन का इंतजार
पर्वतीय कॉलोनी निवासी सूरजमल ने बताया कि पिछले 25-26 महीनों से उनका पीएफ का पैसा और लॉकडाउन अवधि की बकाया सैलरी नहीं मिली है। वह लंबे समय से अपनी समस्या के समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक राहत नहीं मिली है। वह कई बार इसके लिए कार्यालयों के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन समाधान अब तक नहीं मिला।
फैमिली आईडी में पत्नी की आय गलत
डबुआ कॉलोनी निवासी मोहन मिश्रा ने कहा कि वे परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं, लेकिन फैमिली आईडी में उनकी पत्नी की आय गलत दर्ज है, जबकि वह गृहिणी हैं। इसके अलावा जाति भी गलत दिखाई गई है। वे दो साल से समाधान शिविरों में चक्कर लगा रहे हैं। इस कारण वे सरकारी योजनाओं और कल्याणकारी लाभों से वंचित हो रहे हैं।