{"_id":"6a4fec3adcbbe6b6130ea004","slug":"complaint-to-the-police-commissioner-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74473-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जमीन सौदे में 80 लाख से अधिक हड़पने की पुलिस कमिश्नर से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जमीन सौदे में 80 लाख से अधिक हड़पने की पुलिस कमिश्नर से शिकायत
विज्ञापन
-पीड़ित ने ठगी और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। एक युवक ने बाप-बेटे पर जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर 80 लाख रुपये से अधिक हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। गांव पावटा निवासी हेमचंद ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर गांव पावटा निवासी गोरी शंकर भारद्वाज और उसके बेटे हेमंत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हेमचंद ने बताया कि आरोपियों ने उससे गांव पावटा स्थित करीब 4 कनाल 12 मरला कृषि भूमि बेचने का सौदा किया था। जमीन का सौदा करीब 86 लाख 25 हजार रुपये में हुआ था। आरोप है कि 31 मार्च 2023 को आरोपी गोरी शंकर ने 6 लाख 25 हजार रुपये बतौर बयाना लेकर इकरारनामा किया था।
शिकायत में बताया गया कि अदालत में जमीन के विवाद की सुनवाई के कारण तय समय पर रजिस्ट्री नहीं हो सकी। इसके बाद आरोपियों ने दोबारा नया इकरारनामा करते हुए जमीन का रेट बढ़ाकर दो करोड़ रुपये प्रति एकड़ कर दिया और जुलाई 2024 में 12 लाख रुपये और ले लिए।
विज्ञापन
हेमचंद का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी लगातार कोर्ट केस खत्म कराने और रजिस्ट्री कराने का भरोसा देते रहे। फरवरी 2026 में आरोपियों ने अतिरिक्त रकम की मांग की, जिस पर उसने 1 फरवरी को 40 लाख रुपये और 2 फरवरी को 28 लाख रुपये दिए। बाद में पता चला कि आरोपी ने जमीन को पहले ही किसी अन्य व्यक्ति के नाम 22 मई 2025 को ट्रांसफर डीड के जरिये हस्तांतरित कर दिया था। आरोप है कि जमीन के दस्तावेजों और कोर्ट विवाद की जानकारी छिपाकर धोखाधड़ी की गई।
हेमचंद ने आरोप लगाया कि पैसे वापस मांगने पर आरोपी गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस कमिश्नर से आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।