फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Complaint to DC about not getting ration

Faridabad News: राशन न मिलने की डीसी से की शिकायत

Sat, 02 Dec 2023 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
Complaint to DC about not getting ration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। गांव भनकपुर के लोगों को चार माह से राशन नहीं मिल रहा है। गांव वालों ने इसकी कई बार शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। गांव की सरपंच ने जिला उपायुक्त को इसकी लिखित शिकायत दी है।


गांव भनकपुर की सरपंच सुशीला ने बताया कि गांव खंदावली का राशन डिपो मधु शर्मा गांव भनकपुर के साथ अटैच है। उनके गांव के लगभग 900 बीपीएल कार्ड धारक हैं। आरोप है कि राशन होल्डर का नॉमिनी (होल्डर की अनुपस्थिति में राशन बांटने वाले) कुलदीप शर्मा हमेशा सामग्री का वितरण करने से पहले धारकों के अंगूठे का निशान लगवा लेता है। इसके गेहूं, तेल व चीनी में से कोई न कोई राशन खत्म होने की बात कहकर लोगों को टाल देता है। इस संबंध में भनकपुर पंचायत की ओर से 20 अप्रैल को खाद्य आपूर्ति विभाग और 27 मार्च को सीएम विंडो पर शिकायत की गई। शिकायत के बावजूद भी अभी तक राशन डिपो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि रिकॉर्ड के अनुसार कुलदीप शर्मा की पत्नी ऊषा शर्मा गांव भनकपुर में आंगनबाड़ी शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। उसके बावजूद भी उनको गांव सिकरोना गांव में राशन डिपो का कार्य दिया हुआ है। इन सभी समस्याओं को लेकर उनकी ओर से जिला उपायुक्त विक्रम सिंह को लिखित शिकायत दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed