फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Company manager cheated of Rs 2 to 14 lakh

Faridabad News: कंपनी प्रबंधक सहित दो से 14 लाख की ठगी

Fri, 22 Mar 2024 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Company manager cheated of Rs 2 to 14 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर ठगों ने शहर के दो लोगों को अपने जाल में फंसाकर करीब 14 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों में एक कंपनी प्रबंधक भी शामिल हैं। आरोपियों ने पीड़ितों को घर बैठे मोटी कमाई का लालच दिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-9 निवासी संतोष शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह अर्बन टेक इंडिया नामक कंपनी में ग्राहक संबंध प्रबंधन ( रिलेशनशिप मैनेजर ) के पद पर कार्यरत हैं। 22 फरवरी को उनके पास अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें पार्ट टाइम जॉब कर पैसे कमाने की स्कीम समझाई। काम में ज्यादा व्यस्त होने के कारण उन्होंने किसी भी स्कीम को सुनने से मना कर दिया। साइबर ठग ने कहा आप कुछ मिनटों में ही अच्छी रकम कमा सकते हो। संतोष आरोपी की बातों में आ गए और उन्होंने टास्क पूरा करने की पार्ट टाइम जॉब शुरू कर दी। आरोपियों ने उन्हें इंस्टाग्राम पर विभिन्न तरह के टास्क पूरे कराए, जिन्हें पूरा होने पर आरोपियों ने शुरूआत में कुछ पैसे भी दिए। बड़े टास्क के साथ मोटी कमाई का लालच देकर आरोपियों ने उनसे 11 लाख 38 हजार रुपये निवेश करा लिए। इसके बदले में उन्हें कुल 8 हजार रुपये मुनाफे के नाम पर दिए। पैसे मांगने पर आरोपियों ने बात करनी बंद कर दी।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सुंदर कॉलोनी निवासी एक युवक को ठगों ने पार्ट टाइम जॉब के नाम पर शिकार बनाया। आरोपियों ने उनसे नौ बार में 2.80 लाख रुपये निवेश करा लिए। एनआईटी स्थित सुंदर कॉलोनी निवासी जय प्रकाश सिंह ने पुलिस को बताया वह एक कंपनी में काम करते हैं। नौ दिसंबर को उन्हें पार्ट टाइम जॉब के लिए मैसेज आया। पैसों की जरूरत होने के कारण उन्होंने काम के लिए हां कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया। आरोपियों ने पहली बार में उनसे एक हजार रुपये निवेश कराए। बदले में कुछ पैसे खाते में डाल दिए। धीरे-धीरे आरोपियों ने उनसे कुछ नौ बार में दो लाख 80 हजार 600 रुपये अपने खातों में डलवा लिए। अपना पैसा निकालने की कोशिश करने पर आरोपी पहले और पैसों की मांग करने लगे। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed