{"_id":"6aa8416bace41be29b0e1435","slug":"commuters-face-inconvenience-due-to-an-insufficient-number-of-buses-running-in-the-evening-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80013-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शाम के समय पर्याप्त संख्या में बसें नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शाम के समय पर्याप्त संख्या में बसें नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी
विज्ञापन
एनआईटी रेलवे स्टेशन, नीलम चौक, बीके चौक और बल्लभगढ़ रूट पर करना पड़ता है इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रेलवे लाइन पर निर्माण कार्य के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें पहले ही बढ़ी हुई हैं। अब शाम के समय सिटी बसों की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। एनआईटी रेलवे स्टेशन से निकलने के बाद नीलम चौक, बीके चौक और बल्लभगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। बस नहीं मिलने पर उन्हें ऑटो, ई-रिक्शा या निजी वाहन से आगे का सफर पूरा करना पड़ रहा है। शाम के समय कार्यालयों और काम से लौटने वाले लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसी समय बसों की उपलब्धता कम होने से यात्रियों को अगली सेवा का इंतजार करना पड़ता है।
एनआईटी, रेलवे स्टेशन से नीलम चौक और बीके चौक की तरफ जाने वाले यात्रियों को बस की उपलब्धता के अनुसार अपना सफर तय करना पड़ रहा है। कई यात्री समय बचाने के लिए ऑटो या ई-रिक्शा लेते हैं। इससे जहां रोजाना यात्रा का खर्च बढ़ता है, वहीं शाम के व्यस्त समय में सड़कों पर निजी और छोटे सार्वजनिक वाहनों का दबाव भी बढ़ता है।
बल्लभगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी शाम का समय चुनौतीपूर्ण है। नौकरी और अन्य काम से लौटने वालों को घर पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इंतजार करना पड़ता है। ट्रेन सेवा प्रभावित होने के कारण पहले से वैकल्पिक साधनों पर निर्भरता बढ़ी है, ऐसे में सिटी बसों की पर्याप्त सुविधा नहीं मिलने से यात्रियों के पास सीमित विकल्प रह जाते हैं।
विज्ञापन
यात्री संजीव ने बताया कि पहले ट्रेनों के संचालन से सफर आसान था, लेकिन जब से ट्रेनें बंद हुई हैं परेशानी और बढ़ गई है। वहीं यात्री मुकुल ने बताया कि बसों के सीमित रूट होने के कारण रात के समय निजी वाहनों का सहारा लेना मजबूरी बन गया है।