{"_id":"6aa1b09fd71b88fc7a0a709c","slug":"community-centers-will-be-built-in-the-sectors-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79614-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टरों में बनेंगे सामुदायिक केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टरों में बनेंगे सामुदायिक केंद्र
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम की वित्त कमेटी की बैठक में शहर के विकास और कूड़ा प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है। कमेटी ने डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे के दोनों ओर नमो वन विकसित करने, विभिन्न सेक्टरों में सामुदायिक केंद्र बनाने और प्रतापगढ़ कूड़ा निस्तारण संयंत्र में नई एजेंसी से कूड़ा निस्तारण का कार्य कराने को हरी झंडी दी है। इसके साथ ही खत्तों से कूड़ा उठाने के लिए अस्थायी तौर पर कंपनी से करार करने और लापरवाही बरतने वाले वेंडरों पर जुर्माना लगाने का निर्णय भी लिया गया।
निगम से मिली जानकारी के अनुसार, घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए नई कंपनियां दिसंबर तक काम शुरू करेगी। वहीं एक नई कंपनी से करार रद्द होने के कारण नई कंपनी से करार करने के लिए एक और टेंडर जारी किया गया है। नई व्यवस्था शुरू होने तक शहर के खत्तों से कूड़ा उठाने की व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए छह माह की अवधि के लिए खत्तों से कूड़ा उठाकर चिन्हित स्थानों तक पहुंचाने के लिए कंपनी से करार करने की मंजूरी दी गई है। इसका उद्देश्य खत्तों पर जमा होने वाले कूड़े को नियमित रूप से उठाकर शहर को साफ रखना है। कूड़ा नहीं उठाने वाले वेंडरों पर लगेगा जुर्माना : वित्त कमेटी ने खत्तों से कूड़ा उठाने में लापरवाही बरतने वाले वेंडरों पर कार्रवाई करने की भी मंजूरी दी है। कुछ स्थानों पर वेंडरों द्वारा समय पर कूड़ा नहीं उठाए जाने की शिकायत सामने आई थी। कमेटी ने ऐसे मामलों में संबंधित वेंडरों पर जुर्माना लगाने की अनुशंसा की है। अधिकारियों को व्यवस्था की निगरानी कर लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।