{"_id":"6155f3748ebc3e0585183f29","slug":"commissioner-inspected-ward-five-and-found-out-the-problems-faridabad-news-noi6077986179","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त ने वार्ड पांच में निरीक्षण कर जानी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुक्त ने वार्ड पांच में निरीक्षण कर जानी समस्याएं
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम के आयुक्त यशपाल यादव ने बृहस्पतिवार को वार्ड पांच क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई, सीवर व सड़कों के बारे में जानकारी ली। वार्ड कार्यालय में तकनीकी शाखा से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए। वहीं लोगों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
तकनीकी शाखा के सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि वार्ड में मुख्य समस्या लोगों द्वारा सीवर में गंदगी डालना है। वार्ड पांच और सात में सब्जी मंडी लगती है, उसका कूड़ा भी नाले-नालियों में डाला जाता है। आयुक्त ने आदेश दिए कि डिस्पोजलों को अपग्रेड करने की कार्रवाई की जाए। कार्यकारी अभियंता द्वारा बताया गया कि वार्ड में कहीं भी पैचवर्क की आवश्यकता नहीं है। सभी रोड लगभग आरसीसी और आरएमसी की बनी हुई हैं।
आयुक्त यशपाल यादव ने डिवीजन एक के ट्यूबवेल और बूस्टर की स्थिति के साथ कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पर्वतीया कॉलोनी, सारन रोड, 60 फुट रोड व डिस्पोजल आदि का निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्य अभियंता रामजीलाल, अधीक्षक अभियंता ओमबीर, कार्यकारी अभियंता ओपी कर्दम, रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।