{"_id":"68d6d3bd962a28fcbe08ca6a","slug":"come-back-brother-ram-your-bharat-is-calling-you-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52246-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लौट के आजा भैया राम तुझे तेरा भरत पुकारे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लौट के आजा भैया राम तुझे तेरा भरत पुकारे...
विज्ञापन
रामलीला में कहीं भरत व राम का मिलाप हुआ तो कहीं सीता विदाई का किया गया मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में विभिन्न स्थानों पर रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। कहीं रामलीला में केवट ने श्रीराम को गंगा पार करवाया और भरत व राम का मिलाप हुआ तो कहीं सीता विदाई से राम वनवास तक के भावुक प्रसंगों को दर्शाया गया।
श्री धार्मिक लीला कमेटी 5 नंबर एम ब्लॉक एन आई टी में बृहस्पतिवार की रात को राम भक्त केवट प्रभु राम को अपनी नाव से गंगा पार करवाते हैं, गंगा पार करवाते हुए केवट का किरदार निभा रहे अनिल नागपाल का गीत जाना था गंगा पार, भक्त केवट की नाव चले दर्शकों को बहुत भावुक करता है, नाव पर सवार होकर नाव चलने वाला आधुनिक दृश्य दर्शकों को बहुत भाया। वहीं अंतिम दृश्य में भरत व शत्रुघ्न प्रभु राम को लेने जाते हैं और उनका गीत आ लौट के आजा भैया राम तुझे तेरा भरत पुकारे है बहुत शानदार तरीके से दर्शाया गया । भरत के किरदार में सन्नी गुलाटी जब राम को मिलते हैं, तो देखते ही भरत फूट फूट कर रोने लगते हैं और राम का अभिनय कर रहे शिवम बत्तरा जब भरत को गले लगाते हैं तो यह भावुक मिलाप देखकर दर्शक एकदम शांत हो जाते हैं और प्रत्येक दर्शक की आंखें भी नम हो जाती हैं।
राम वनवास तक के भावुक प्रसंगों ने दर्शकों को किया भावविभोर
सेक्टर-12 हुडा मैदान में चल रही श्री श्रद्धा रामलीला कमेटी की रामलीला ने बृहस्पतिवार को दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। तीसरे दिन के मंचन में जनकपुर से लेकर अयोध्या तक की घटनाओं का जीवंत चित्रण किया गया। सबसे पहले अयोध्या से राजा दशरथ बरात लेकर जनकपुर पहुंचे, जहां राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, गुरु वशिष्ठ, सुमंत और अयोध्यावासी बरातियों के रूप में शामिल हुए। इसके बाद सीता जी की विदाई का भावुक दृश्य मंचित हुआ। इसके उपरांत अयोध्या लौटकर राजा दशरथ ने राम को राजगद्दी सौंपने की घोषणा की। यही प्रसंग आगे मंथरा के षड्यंत्र और कैकई की मति फेरने की ओर बढ़ा। मंथरा ने रानी कैकई को दो वरदान मांगने की सलाह दी। भरत को राज और राम को चौदह वर्ष का वनवास। इस दृश्य में कैकई के कोप भवन में जाने और महाराज दशरथ के दुख भरे संवादों ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं। कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
राम की भूमिका कुणाल चावला ने निभाई, जबकि लक्ष्मण बने साहिब खरबंदा, भरत बने यमराज चांदना और शत्रुघ्न का किरदार प्रणव अरोड़ा ने निभाया।
वहीं सेक्टर 3 स्थित रामलीला में तीसरे दिन राम जन्म, राम हनुमान मिलन, विश्वामित्र आगमन और ताड़का वध का मंचन किया गया। इसके अलावा स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी में आयोजित सनातन जागृति मंच की ओर से रामलीला का आयोजन किया गया। जिसमें मंत्रा कैकई संवाद और राम बरात का आयोजन किया गया। इसके अलावा जागृति रामलीला कमेटी के ओर से पहले दिन राम जन्म एवं सीता स्वयंवर का मंचन किया गया।