फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Colors of culture scattered on the chapel in the fair

मेले में चौपाल पर बिखेरे संस्कृति के रंग

Wed, 23 Mar 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Colors of culture scattered on the chapel in the fair
फरीदाबाद अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में चौपाल पर नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले में अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को लोगों की भीड़ अधिक रही। मेले में कई स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थी भी पहुंचे। इससे मेले में रौनक रही। विद्यार्थियों ने मेले में जमकर मस्ती और दोस्तों संग सेल्फी ली। मेला प्राधिकरण के अनुसार, बुधवार को देर शाम तक करीब 75 हजार लोग मेला देखने पहुंचे। लोगों ने चौपाल पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद लिया।
विज्ञापन

गर्मी होने के कारण दिन में कम लोग पहुंच रहे हैं। इससे मेला परिसर में लोगों की चहल पहल कम रहती है। बुधवार को सरकारी अवकाश होने के कारण कॉलेजों और निजी स्कूलों के विद्यार्थी मेले में पहुंचे। लोगों ने विभिन्न राज्यों व देशों के स्टॉल का मुआयना किया। अरावली की मनमोहक वादियों में लगे 35वें सूरजकुंड मेले के पांचवें दिन कई लोग परिवार के साथ भी पहुंचे। बता दें कि कोरोना के कारण दो साल मेला नहीं लग पाया था। ऐसे में युवाओं में इसका बेसब्री से इंतजार था। मेले में एक ओर जहां शिल्पकारों की कृतियां पर्यटकों का ध्यान आकर्षित कर रहीं है, वहीं दूसरी ओर बड़ी व छोटी चौपाल पर विभिन्न प्रदेशों और विदेशों से आए कलाकार अपनी कला व संस्कृति की छटा बिखेर रहे हैं। वहीं, शहीद दिवस के दिन अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सहदेव की याद में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें याद किया गया। इसके बाद शुरू हुआ कलाकारों का बारी-बारी से मंच पर आना। सांस्कृतिक रंग जमाने में छोटी चौपाल ने पूरे मेले में धमाल मचाया हुआ है। हरियाणवी रंगों के साथ विदेशी व पड़ोसी राज्यों के कलाकारों के कद्रदान यहां हर समय आपको बैठे हुए मिलेंगे। शाम को प्रधान सचिव डी. सुरेश समेत अन्य लोग पहुंचे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के समक्ष राजेंद्र वर्मा व उनके साथी कलाकारों ने हरियाणवी आर्केस्ट्रा की शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा लड़कियों का लोकनृत्य शानदार रहा। अनादि ग्रुप की प्रस्तुति, शिव तांडव औक केसरिया बालमा पधारो म्हारे..इथोपिया लोक कलाकारों का जानदार नृत्य ने भी दर्शकों का भरपूर प्यार पाया। इस मौके पर राकेश कुमार, संजीव, कृष्णमूर्ति, राहुल राजपाल, रेनु हुड्डा, दीपिका, अभिषेक देसवाल, संदीप, डॉ. आबिद अली, अशरफ, माजिद खान इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed