फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   colonies will get drinking water from posh sectors

पॉश सेक्टरों के पानी से कॉलोनियों की बुझेगी प्यास

Sat, 21 May 2016 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 21 May 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
colonies will get drinking water from posh sectors
पानी पीना

पानी की किल्लत से जूझ रहे फरीदाबादवासियों को राहत देने के लिए नगर निगम अब नया प्रयोग करने जा रहा है। इससे कहीं राहत मिलेगी तो कहीं परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है। दरअसल, नगर निगम उन इलाकों में पानी की कटौती करेगा जहां फिलहाल हालात सामान्य हैं। रात के समय इन इलाकों को मिलने वाला पानी एनआईटी की कॉलोनियों को दिया जाएगा।

विज्ञापन


एनआईटी क्षेत्र की पर्वतीय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, जनता कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी आदि में लोगों को जल संकट से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन जिन इलाकों की सप्ताई बाधित की जाएगी वहां आने वाले कुछ दिनों तक आफत झेलनी पड़ सकती है। हालांकि, निगम का दावा है कि इस प्रयोग को शुरू कर दिया गया है। जिन इलाकों की आपूर्ति बाधित हो रही है, उनमें अधिकांश पॉश इलाके हैं।
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में निगम क्षेत्र के एनआईअी इलाके में ज्यादा पानी की किल्लत हो जाती है। हालत यह है कि अब आए दिन निगम मुख्यालय में कॉलोनियों के लोग पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी पर्वतीया कॉलोनी और उसके आसपास है। इसकी शिकायत सीएम दरबार तक पहुंच गई थी। इस समस्या से निजात पाने के लिए नगर निगम ने नया फार्मूला बनाया है। जिसमें तहत ज्यादा पानी सप्लाई वाले इलाके में रात के वक्त कटौती करके किल्लत वाले इलाकों में भेजा जा रहा है। निगम पिछले दो दिनों से यह प्रयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बूस्टरों का जलस्तर बढ़ा:
जानकारी के अनुसार एनआईअी क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 50 लाख गैलन पानी यानी पांच लाख एमएलडी की जरूरत है। लेकिन निगम इस वक्त केवल 25 लाख गैलन यानी ढाई लाख एमएलडी पानी की ही सप्लाई कर पा रहा है। सबसे ज्यादा पानी की परेशानी डबुआ कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, पर्वतीया कॉलोनी व जनता कॉलोनी में है। इन चार कॉलोनियों में ट्यूबवेल व रेनीवेल के माध्यम से पानी पहुंचाया जाता है। लेकिन रेनीवेल का पर्याप्त पानी इन कॉलोनियों तक नहीं पहुंच पाता है।

निगम ने अपने नए प्रयोग के जरिए  ओल्ड फरीदाबाद के सेक्टर 14, 15, 16, 17 इलाकों से एक वक्त का पानी बंद कर सीधे कॉलोनियों के बूस्टरों तक पहुंचाया जा रहा है। बृहस्पतिवार की रात पर्वतीय कॉलोनी के बूस्टर और डबुआ कॉलोनी के बूस्टर में एक-एक लाख गैलन पानी पहुंचा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग सेक्टरों से हफ्ते में एक दिन पानी की कटौती करके प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाया जाएगा।


डबुआ कॉलोनी, पर्वतीया कॉलोनी, जनता कॉलोनी और जवाहर कॉलोनी के बूस्टरों में पिछले दो दिनों से जल स्तर बढ़ गया है। ये राहत देने वाली बात है। निगमायुक्त से बात करके इस फार्मूले को दूसरे इलाकों में भी लागू किया जाएगा। निश्चित रूप से इससे अधिकांश इलाकों का फायदा होगा।-ओपी गोयल, मुख्य अभियंता, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed