{"_id":"573f0b264f1c1bf857ac7b09","slug":"colonies-will-get-drinking-water-from-posh-sectors","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉश सेक्टरों के पानी से कॉलोनियों की बुझेगी प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉश सेक्टरों के पानी से कॉलोनियों की बुझेगी प्यास
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 21 May 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
पानी पीना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की किल्लत से जूझ रहे फरीदाबादवासियों को राहत देने के लिए नगर निगम अब नया प्रयोग करने जा रहा है। इससे कहीं राहत मिलेगी तो कहीं परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है। दरअसल, नगर निगम उन इलाकों में पानी की कटौती करेगा जहां फिलहाल हालात सामान्य हैं। रात के समय इन इलाकों को मिलने वाला पानी एनआईटी की कॉलोनियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
एनआईटी क्षेत्र की पर्वतीय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, जनता कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी आदि में लोगों को जल संकट से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन जिन इलाकों की सप्ताई बाधित की जाएगी वहां आने वाले कुछ दिनों तक आफत झेलनी पड़ सकती है। हालांकि, निगम का दावा है कि इस प्रयोग को शुरू कर दिया गया है। जिन इलाकों की आपूर्ति बाधित हो रही है, उनमें अधिकांश पॉश इलाके हैं।
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में निगम क्षेत्र के एनआईअी इलाके में ज्यादा पानी की किल्लत हो जाती है। हालत यह है कि अब आए दिन निगम मुख्यालय में कॉलोनियों के लोग पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी पर्वतीया कॉलोनी और उसके आसपास है। इसकी शिकायत सीएम दरबार तक पहुंच गई थी। इस समस्या से निजात पाने के लिए नगर निगम ने नया फार्मूला बनाया है। जिसमें तहत ज्यादा पानी सप्लाई वाले इलाके में रात के वक्त कटौती करके किल्लत वाले इलाकों में भेजा जा रहा है। निगम पिछले दो दिनों से यह प्रयोग कर रहा है।
विज्ञापन
चार बूस्टरों का जलस्तर बढ़ा:
जानकारी के अनुसार एनआईअी क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 50 लाख गैलन पानी यानी पांच लाख एमएलडी की जरूरत है। लेकिन निगम इस वक्त केवल 25 लाख गैलन यानी ढाई लाख एमएलडी पानी की ही सप्लाई कर पा रहा है। सबसे ज्यादा पानी की परेशानी डबुआ कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, पर्वतीया कॉलोनी व जनता कॉलोनी में है। इन चार कॉलोनियों में ट्यूबवेल व रेनीवेल के माध्यम से पानी पहुंचाया जाता है। लेकिन रेनीवेल का पर्याप्त पानी इन कॉलोनियों तक नहीं पहुंच पाता है।
निगम ने अपने नए प्रयोग के जरिए ओल्ड फरीदाबाद के सेक्टर 14, 15, 16, 17 इलाकों से एक वक्त का पानी बंद कर सीधे कॉलोनियों के बूस्टरों तक पहुंचाया जा रहा है। बृहस्पतिवार की रात पर्वतीय कॉलोनी के बूस्टर और डबुआ कॉलोनी के बूस्टर में एक-एक लाख गैलन पानी पहुंचा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग सेक्टरों से हफ्ते में एक दिन पानी की कटौती करके प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाया जाएगा।
डबुआ कॉलोनी, पर्वतीया कॉलोनी, जनता कॉलोनी और जवाहर कॉलोनी के बूस्टरों में पिछले दो दिनों से जल स्तर बढ़ गया है। ये राहत देने वाली बात है। निगमायुक्त से बात करके इस फार्मूले को दूसरे इलाकों में भी लागू किया जाएगा। निश्चित रूप से इससे अधिकांश इलाकों का फायदा होगा।-ओपी गोयल, मुख्य अभियंता, नगर निगम