{"_id":"6a342c17107cb65be705db1b","slug":"collision-involving-two-cars-and-a-trailer-on-the-highway-no-casualties-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72700-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हाईवे पर दो कारों और ट्राले की भिड़ंत, जनहानि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हाईवे पर दो कारों और ट्राले की भिड़ंत, जनहानि नहीं
विज्ञापन
20 मिनट तक लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नेशनल हाईवे पर सब्जी मंडी के सामने बृहस्पतिवार को दो कारों और लोहे की कॉयल से भरे एक ट्राले के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे के कारण करीब 15 से 20 मिनट तक यातायात बाधित रहा और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों वाहन हाईवे पर एक ही दिशा में चल रहे थे। टक्कर के बाद दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक कार में सवार बाला देवी ने आरोप लगाया कि दूसरे कार चालक की लापरवाही के कारण उनकी गाड़ी को टक्कर लगी, जिससे हादसा हुआ। दूसरी ओर ट्राला चालक बिट्टू ने बताया कि वह सामान्य गति से वाहन चला रहा था। उसके मुताबिक कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसी दौरान ट्राले से टक्कर हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने यातायात को सुचारु रूप से चालू करा दिया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है।