Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Collided with a parked car; four people injured after being struck.

Faridabad News: दूसरे पक्ष की खड़ी कार में मारी टक्कर, चपेट में आने से चार घायल

Thu, 05 Nov 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Collided with a parked car; four people injured after being struck.
दो पक्षों में रास्ते पर कार खड़ी करने के मामले में विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। झाड़सैंतली गांव में एक नवंबर को एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच रास्ते में कार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद मौके पर पहुंचे एक व्यक्ति ने अपनी कार से दूसरी पक्ष की खड़ी कार में पीछे से टक्कर मार दी। इसकी चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हुआ है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने तीन नवंबर को लखन, जयप्रकाश और कुमार पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी लखन को तीन नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था। उसे चार नवंबर को जमानत मिल गई।

रेवती के मुताबिक, एक नवंबर की रात करीब नौ बजे लखन का किरायेदार वकील कुत्ते को गली में घुमा रहा था। इसी दौरान उनके भतीजे दीपक और वकील के बीच कहासुनी हो गई। वह मौके पर पहुंचे और अपनी कार रास्ते में खड़ी कर दोनों से बातचीत करने लगे। वकील ने लखन को फोन कर दिया। आरोप है कि लखन अपनी कार से वहां पहुंचा और उनकी खड़ी कार में पीछे से टक्कर मार दी। इससे पास खड़े चमन, प्रीति, विजयपाल और टेकचंद घायल हो गए। शिकायतकर्ता ने लखन पर कार से उतरकर हाथापाई करने और जयप्रकाश व कुमर पाल पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गली में कुत्ता घुमाने पर भी विवाद
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष एक ही खानदान के हैं और उनके घर एक एकड़ के दायरे में हैं। दोनों परिवारों के घरों के बीच एक साझा रास्ता है। रास्ते में कार खड़ी करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। वहीं, शिकायतकर्ता रेवती ने विवाद की एक वजह कुत्ते को गली में घुमाने को भी बताया है। उनका आरोप है कि लखन ने कुत्ता पाल रखा है, जिसे वह खुला छोड़ देता है। कुत्ता पहले भी लोगों को परेशान कर चुका है और कुछ लोगों को काट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed