{"_id":"688a7400d6c4084dd30b25aa","slug":"collector-rate-may-increase-by-50-percent-in-the-district-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48253-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले में 50 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं कलेक्टर रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले में 50 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं कलेक्टर रेट
विज्ञापन
वर्ष 2025-26 के कलेक्टर रेट प्रस्तावित, 31 जुलाई की दोपहर एक बजे तक दे सकते हैं सुझाव या आपत्ति
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में वर्ष 2025-26 के लिए भूमि के कलेक्टर रेट की निर्धारण प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस संबंध में प्रस्तावित कलेक्टर रेट की तहसीलवार सूची जिला प्रशासन द्वारा आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है, ताकि आमजन इन दरों को देखकर अपनी राय दे सकें। जिले में 50 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी हो सकती है।
डीसी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले वासियों को इन प्रस्तावित रेट्स के प्रति अपनी आपत्ति अथवा सुझाव देने का पूरा अवसर दिया गया है। आमजन 31 जुलाई 2025 तक अपनी प्रतिक्रिया प्रस्तुत कर सकते हैं। जिलेवासी भूमि से संबंधित अपने सुझाव समय पर दें, जिससे नये कलेक्टर रेट ज्यादा पारदर्शिता और न्यायसंगत प्रक्रिया के तहत तय किए जा सकें।
जिला राजस्व अधिकारी विकास ने बताया कि नागरिक अपनी आपत्तियां या सुझाव संबंधित तहसील, उप-तहसील कार्यालयों में जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय की पहली मंजिल, कक्ष संख्या 102 में भी आवेदन दिए जा सकते हैं। आपत्ति व सुझाव के लिए 31 जुलाई की दोपहर एक बजे तक समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
जिलेवासियों की सुविधा के लिए ईमेल के माध्यम से भी अपनी आपत्ति/सुझाव भेज सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक ईमेल drofbd@ hry.nic.in पर ईमेल के जरिए भी आपत्ति या सुझाव दिया जा सकता है।
प्रमुख इलाकों के प्रस्तावित कलेक्टर रेट
पलवली में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी
वज़ीरपुर, बुढैना, भटोला, नचौली, बेसवला कॉलोनी, सूरजकुंड क्षेत्र में 30-50 प्रतिशत बढ़ोतरी
खेडी कलां, किडावली, बडोली आदि गांवों में 10-40 प्रतिशत की बढ़ोतरी
डीएलएफ, सेक्टर 29, 31, 14, 21A, 18ए आदि शहरी क्षेत्रों में 10-50 प्रतिशत की बढ़ोतरी
ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टरों में लगभग 30 से 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी
आईएमटी और औद्योगिक क्षेत्रों में 40 से 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी
बडख़ल, सूरजकुंड, अनंगपुर जैसे हाई-वैल्यू क्षेत्रों में 70 से 80 तक की बढ़ोतरी
ग्रामीण क्षेत्रों (जैसे मोहबताबाद, मांगर) में औसतन 20 से 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में वर्ष 2025-26 के लिए भूमि के कलेक्टर रेट की निर्धारण प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस संबंध में प्रस्तावित कलेक्टर रेट की तहसीलवार सूची जिला प्रशासन द्वारा आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है, ताकि आमजन इन दरों को देखकर अपनी राय दे सकें। जिले में 50 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी हो सकती है।
डीसी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले वासियों को इन प्रस्तावित रेट्स के प्रति अपनी आपत्ति अथवा सुझाव देने का पूरा अवसर दिया गया है। आमजन 31 जुलाई 2025 तक अपनी प्रतिक्रिया प्रस्तुत कर सकते हैं। जिलेवासी भूमि से संबंधित अपने सुझाव समय पर दें, जिससे नये कलेक्टर रेट ज्यादा पारदर्शिता और न्यायसंगत प्रक्रिया के तहत तय किए जा सकें।
विज्ञापन
जिला राजस्व अधिकारी विकास ने बताया कि नागरिक अपनी आपत्तियां या सुझाव संबंधित तहसील, उप-तहसील कार्यालयों में जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय की पहली मंजिल, कक्ष संख्या 102 में भी आवेदन दिए जा सकते हैं। आपत्ति व सुझाव के लिए 31 जुलाई की दोपहर एक बजे तक समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
जिलेवासियों की सुविधा के लिए ईमेल के माध्यम से भी अपनी आपत्ति/सुझाव भेज सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक ईमेल drofbd