{"_id":"6a11e84e8c119e81e80542d3","slug":"cold-winds-blew-in-the-morning-and-then-the-scorching-sun-increased-the-trouble-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70693-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सुबह चलीं ठंडी हवाएं फिर चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सुबह चलीं ठंडी हवाएं फिर चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
- अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। शनिवार को सुबह के समय चली ठंडी हवाओं और हल्की आंधी से लोगों को कुछ देर राहत जरूर मिली, लेकिन इसके चलते दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के कारण सड़कों पर धूल उड़ती रही, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई।
हालांकि सुबह का मौसम सुहावना रहने के बाद करीब 10 बजे से तेज धूप निकल आई और गर्मी ने फिर लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की संख्या कम रही। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर दिखाई दिए।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर उमस और गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बिजली की बढ़ती खपत के कारण कई इलाकों में लोगों को कटौती की समस्या का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने रविवार को भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम जताई है। विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।