फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cold wave increased chill

शीत लहर ने बढ़ाई ठिठुरन

Wed, 16 Dec 2020 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Cold wave increased chill
शीत लहर ने बढ़ाई ठिठुरन
विज्ञापन

फरीदाबाद। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से शहर में ठंड का कहर लगातार जारी है। बुधवार को दिन में भी शीतलहर चलती रही। इससे लोगों को धूप में भी ठंड लगती रही। शहर का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण फरीदाबाद समेत दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर चल रही है। पूरे दिन कंपकंपा देने वाली ठंड रही। दिन के समय धूप जरूर निकल रही है, मगर इससे लोगों को गरमाहट नहीं मिल रही। कुछ समय धूप रहने के बाद शाम को फिर से ठंड बढ़ जाती है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट की वेबसाइट के अनुसार बुधवार को फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री व अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार आने वाले दिनों में भी तापमान ऐसा ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

बाजारों में बढ़ी गर्म कपड़ों की मांग
ठंड शुरू होते ही बाजार में रौनक बढ़ गई है। व्यापारियों के चेहरे भी खिलने लगे हैं। बाजार में कोट पैंट, जैकेट के साथ स्वेटर की मांग में तेजी आई है। लोगों में खास कर युवाओं द्वारा लेटेस्ट जैकेट की डिमांड ज्यादा की जा रही है। वहीं, कोट-पैंट के प्रति भी लोगों का रुझान बढ़ा है। व्यापारियों को भी अब अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। मार्केट में रजाई भरने का काम भी जोर पकड़ने लगा है। कंबल की भी डिमांड बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो मोड़ और बीके चौक पर लगी सेल
ठंड बढ़ने के साथ मेट्रो मोड़ और बीके चौक सहित शहर के अलग-अलग इलाकों में ब्रांडेड के अलावा अन्य कपड़ों की सेल लग गई है। यहां पर विभिन्न प्रकार की वैरायटी पर अलग-अलग प्रकार का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed