{"_id":"6a7a089ba2d24ce70108018d","slug":"cobra-bites-sleeping-youth-he-traps-the-snake-in-a-box-and-rushes-to-the-hospital-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77096-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सो रहे युवक को कोबरा ने काटा, सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सो रहे युवक को कोबरा ने काटा, सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा
विज्ञापन
युवक को डसने के बाद कुछ दूरी पर बेहोश पड़ा था सांप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अनखीर में रात को सो रहे युवक को कोबरा ने काट लिया। सांप के काटने के बाद युवक घबराया नहीं, बल्कि उसने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद वह उसी डिब्बे को लेकर बीके सिविल अस्पताल पहुंच गया।
युवक के हाथ में सांप से भरा डिब्बा देखकर अस्पताल में मौजूद लोग भी हैरान रह गए। डॉक्टरों ने युवक की जांच कर तुरंत उपचार शुरू किया। फिलहाल उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है। घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है। अनखीर निवासी सुनील ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला है और रात में घर पर सो रहा था। इसी दौरान कोबरा ने उसके हाथ में काट लिया। सुनील के अनुसार, घटना के समय उसने शराब पी रखी थी। सांप के काटने के बाद जब उसने आसपास देखा तो सांप कुछ दूरी पर बेहोश पड़ा था। उसने हिम्मत करके सांप को पकड़ लिया और एक डिब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद वह डिब्बे में बंद सांप को लेकर बीके अस्पताल पहुंच गया। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि सांप के काटने की स्थिति में पीड़ित को बिना समय गंवाए नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए। मरीज को कम से कम हिलाया-डुलाया जाए और काटे गए अंग को स्थिर रखने का प्रयास किया जाए।