फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Coarse grains keep the body healthy: Cabinet Minister

मोटे अनाज से शरीर रहता है स्वस्थ : कैबिनेट मंत्री

Sat, 16 Sep 2023 06:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 16 Sep 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
Coarse grains keep the body healthy: Cabinet Minister
- परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया शुभारंभ
विज्ञापन


फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मोटे अनाज खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा की मौसम के अनुसार व्यक्ति को खाना लेना चाहिए ताकि बीमारियों से बचा सके। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा शनिवार को राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर- 16 में आयोजित हिंदी पखवाड़े और मिलिट्स एग्जिबिशन का शुभारंभ कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने मोटे अनाज के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए छात्राओं द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सेक्टर- 16 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को हिंदी पखवाड़े और मिलिट्स एग्जिबिशन (मोटे अनाज) के एक दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने मोटे अनाज के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मोटे अनाज खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। मौसम के अनुसार मोटे आज का सेवन करना चाहिए। इससे बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इसका लगातार सेवन कर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इस दौरान छात्राओं द्वारा बनाएं गए मोटे अनाज के व्यंजनों को चखा और तारीफ की। शिक्षकों का कहना हैं कि जिले में पहली बार मोटे अनाज की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस मौके पर महिला कॉलेज के प्राचार्य नरेंद्र सिंह, नचौली प्राचार्य सुनिधि सिंह, मोहना से प्राचार्य शमशेर सिंह गुलिया,भगवान सिंह, दीपक ठुकराल, अजय शर्मा, डॉ. अर्चना, रमेश वशिष्ठ व दिनेश जून मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed