{"_id":"6149804d8ebc3e0af40f63e4","slug":"co-worker-accused-of-assaulting-a-widow-by-blackmailing-her-in-the-name-of-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: बेटी को जान से मारने की धमकी देकर विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करता था सहकर्मी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: बेटी को जान से मारने की धमकी देकर विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करता था सहकर्मी, मामला दर्ज
Tue, 21 Sep 2021 12:18 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:18 PM IST
सार
जनवरी में पहली बार युवक ने महिला की मदद करने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से लगातार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। वह पीड़िता के विरोध करने पर उसे व उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी निवासी एक विधवा से उसके साथ काम करने वाले युवक ने कई महीनों तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी उसे डराता था कि यदि उसने विरोध किया तो उसकी बेटी को जान से मार देगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसके पति की साल 2019 में मौत हो गई थी। 2021 में उसके साथ काम करने वाले फोरमैन से उसकी दोस्ती हो गई। जनवरी में तबीयत खराब हो जाने के कारण नौकरी पर नहीं गई।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान युवक उसकी मदद के लिए घर आया और दुष्कर्म किया। इसके बाद से लगातार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के विरोध करने पर उसे व उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन