{"_id":"69ff6efead744b0ddb006570","slug":"cng-car-catches-fire-after-hitting-a-pole-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69551-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: खंभे से टकराकर सीएनजी कार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: खंभे से टकराकर सीएनजी कार में लगी आग
विज्ञापन
फरीदाबाद फतेहपुर तगा रोड पर अलफलाह यूनिवर्सिटी के पास बिजली के खंभे से टकराकर सीएनजी कार में लग
चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान, फतेहपुर तगा रोड पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के फतेहपुर तगा रोड पर अल फलाह यूनिवर्सिटी के पास रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार सीएनजी कार बिजली के खंभे से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
धौज थाना पुलिस के अनुसार हादसा अल फलाह यूनिवर्सिटी से कुछ दूरी पर हुआ। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कार आग की लपटों में घिरी हुई थी। हालांकि कार के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार तेज रफ्तार में थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कार बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। फिलहाल कार में कितने लोग सवार थे और वे कहां जा रहे थे, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। धौज थाना प्रभारी दर्पण सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।