फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cnadidates doing campaign for election

हरियाणा का रण: रूठों को मनाने में जुटे प्रत्याशी

Tue, 08 Oct 2019 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cnadidates doing campaign for election
फरीदाबाद। चुनाव प्रचार के साथ ही रूठों का मनाने का दौर भी शुरू हो गया है। बड़खल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा को पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह मनाने पहुंचे। उन्होंने अशोक अरोड़ा की नाराजगी दूर की और बेटे विजय प्रताप के चुनाव प्रचार में जुट जाने के लिए कहा। इस पर अशोक अरोड़ा ने अपनी नाराजगी छोड़ विजय प्रताप को जीत का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा बड़खल विधानसभा से कांग्रेस की टिकट मांग रहे थे। टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व मंत्री एसी चौधरी द्वारा बुलाई गई बैठक में पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा भी शामिल हुए थे। एसी चौधरी कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने की घोषणा कर चुके हैं। उनके साथ उनके समर्थक भी भाजपा में शामिल होंगे। इसकी भनक लगने पर सोमवार शाम को पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, अशोक अरोड़ा के घर पहुंच गए। उन्होंने अशोक अरोड़ा से बातचीत कर उनकी नाराजगी दूर कर विजय प्रताप को आशीर्वाद देने के लिए मना लिया। पूर्व महापौर ने कहा कि महेंद्र प्रताप सिंह के कार्यकाल में बड़खल विधानसभा में जमकर विकास कार्य हुए हैं। अब पिता के आदर्शों पर चलकर उनके बेटे विजय प्रताप सिंह बड़खल विधानसभा बड़खल विधानसभा में विकास का विजन तैयार किया है। इस अवसर पर लोगों ने विजय प्रताप सिंह को जीत का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed