फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   CM will honor the women of three self help groups of the district on Teej festival

Faridabad News: तीज पर्व पर सीएम जिले की तीन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को करेंगे सम्मानित

Fri, 18 Aug 2023 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
CM will honor the women of three self help groups of the district on Teej festival
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशिमा सांगवान ने बताया कि जिले में 11000 महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़़ी हैं और 19 अगस्त को पानीपत में होने वाले तीज उत्सव में शामिल होंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की 101 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिले में अच्छा काम करने वाले तीन महिला स्वयं सहायता समूहों को इस बार चुना गया है।

आशिमा सांगवान ने बताया कि प्रदेश के हर जिले से तीन स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित करने के लिए चुना गया है। पहला स्थान प्राप्त करने वाले स्वयं सहायता समूह को एक लाख रुपये, दूसरा स्थान पर रहने वाले समूह को 50,000 रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले समूह को 25,000 रुपये प्रदान कर तीज पर्व पर 19 अगस्त को मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित किया जाएगा। फरीदाबाद से 1100 महिलाएं रोडवेज बस के माध्यम से कार्यक्रम में पहुंचेंगी। इस अवसर पर मेला परिसर में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, डीआरडीए के स्वयं सहायता समूह और हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के अन्तर्गत रजिस्टर्ड महिलाओं द्वारा प्रदर्शनी तथा महिला समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री हेतु स्टाल भी लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन्हें मिलेगा सम्मान-
फरीदाबाद जिले से जागरूक महिला स्वयं सहायता समूह की प्रधान पूनम को एक लाख का पुरस्कार मिलेगा। पूनम का ग्रुप पशुपालन व दुकानों का संचालन करता है। दूसरे स्थान पर भीमवती स्वयं सहायता समूह है। समूह की प्रधान रजनी के नेतृत्व में सिलाई व दुकानों के संचालन का काम महिलाएं करती हैं। तीसरे स्थान पर गोरखनाथ स्वयं सहायता समूह है। समूह की प्रधान ललिता महिलाओं को ट्रेनिंग देने के साथ पशुपालन के क्षेत्र में काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
20 स्पेशल बसों को चलाया जाएगा।
बल्लभगढ़। पानीपत में होने वाले कार्यक्रम के लिए रोडवेज द्वारा शनिवार को 20 स्पेशल बसों को चलाया जाएगा। डीआई भागीरथ शर्मा ने बताया कि तीज उत्सव के लिए 20 बसों को पानीपत जिले से सुबह 5 बजे रवाना किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी बसें जिले के विभिन्न गांवों से जाएंगी। इसमें सागरपुर, फतेहपुर बिल्लौच, नंगला जोगिनी, भनकपुर, सीकरी, खंडावली, जाजरु, कैल गांव, नरियाला, अटाली, मौजपुर, दयालपुर, पन्हेंडा कला, तिगांव, मंधवली, चांदपुर, फजूपुर खादर, शाहूपुरा खादर, शाहजहांपुर, सदपुरा, फतूपुरा,बुआपुर, बहादुरपुर, पाली और नेकपुर शामिल है। इस कार्यक्रम के लिए आगरा व अलीगढ़ के अलावा रात्रि ठहराव वाली बसों को भी चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed