फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   CM reaches Faridabad, condoles death of minister Vipul Goyal's sister-in-law

Faridabad News: फरीदाबाद पहुंचे सीएम, मंत्री विपुल गोयल की भाभी के निधन पर जताया शोक

Sun, 28 Sep 2025 05:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:39 PM IST
विज्ञापन
CM reaches Faridabad, condoles death of minister Vipul Goyal's sister-in-law
चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल की भाभी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए सीएम रविवार को फरीदाबाद पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्री विपुल गोयल के आवास पर जाकर उनकी भाभी रेनू गोयल के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर रेनू गोयल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि रेनू गुप्ता का अचानक इस दुनिया से चले जाना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उनका निधन न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। रेनू गोयल स्नेही, सरल और सौम्य स्वभाव की महिला थीं, जिन्होंने अपने जीवन में सभी के साथ अपनत्व का व्यवहार किया। उनके व्यक्तित्व और कार्यों की स्मृति हमेशा लोगों के हृदय में बनी रहेगी। मुख्यमंत्री ने मंत्री विपुल गोयल व परिजनों को आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज और वे स्वयं उनके साथ हैं।
विज्ञापन


मंत्री विपुल गोयल की भाभी 65 वर्षीय रेणु गोयल का गत 24 सितंबर को अचानक निधन हो गया था। वे विनोद गोयल की धर्मपत्नी थी, जिनके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed