फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   CM Flying team caught fake dentist

फरीदाबाद: सीएम फ्लाइंग की टीम ने फर्जी दंत चिकित्सक पकड़ा

Fri, 10 Feb 2023 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
CM Flying team caught fake dentist
- सहायक की डिग्री पर करता था मरीजों का उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को तिगांव रोड स्थित सैन डेंटल क्लीनिक पर छापा मारकर नकली दंत चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता डीसीपी राजेश चेची ने बताया कि सूचना मिली थी कि तिगांव रोड स्थित सैन डेंटल क्लीनिक पर कुलभूषण बिना डिग्री के क्लीनिक चला रहा है। सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम को शामिल किया गया। एसएसओ डॉ. टीसी गिदवाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम को टीम ने क्लीनिक पर जाकर छापेमारी की तो कुलभूषण एक मरीज का दांत निकाल रहा था। टीम द्वारा जब डॉक्टर से डिग्री मांगी गई, तो वह कोई भी डिग्री पेश नहीं कर पाया। उन्होंने बताया कि कुलभूषण के पास सहायक का डिप्लोमा है। जिसके आधार पर सिर्फ किसी वरिष्ठ डॉक्टर के साथ सहायक के तौर काम कर सकता है, लेकिन उसी डिग्री के आधार पर मरीजों का उपचार कर रहा था।
विज्ञापन

एमडी व एमबीबीएस होना है अनिवार्य
एसएमओ के अनुसार किसी को भी क्लीनिक खोला है तो उसके पास एमडी या एमबीबीएस की डिग्री होना अनिवार्य है। इन दोनों डिग्री के बिना कोई भी मरीजों उपचार नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलभूषण ने पूछताछ के दौरान बताया कि करीब 10 साल से दंत के मरीजों का उपचार कर रहा है। इस दौरान उसने कभी भी किसी मरीज को क्लीनिक के नाम वाली स्लीप पर दवाइयां लिखकर नहीं दीं। वह हमेशा सफेद कागज पर ही उपचार व दवाइयां लिखकर देता था।

कॉल करके बुलाया था डॉक्टर को
एसएमओ ने बताया कि कुलभूषण जिले के बड़े अस्पताल के डॉक्टर को भी कॉल करके मरीजों का उपचार करवाने के लिए बुलाता था। छापेमारी के दौरान उन्होंने एक डॉक्टर से बात की तो उसने बताया कि उसने एक सप्ताह पहले ही कुलभूषण के पास ज्वाइन किया था लेकिन उसने अभी तक कोई भी मरीज का उपचार नहीं किया है। एक अन्य डॉक्टर ने बताया कि जब भी मरीजों का उपचार करते थे, तो हमेशा अपनी नाम की स्लीप पर ही मरीज को दवा लिखकर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed