{"_id":"6a3ac0de07c982765509ee81","slug":"cm-flying-squad-raids-muskan-clinic-banned-medicines-seized-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73086-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मुस्कान क्लिनिक पर सीएम फ्लाइंग का छापा, प्रतिबंधित दवाइयां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मुस्कान क्लिनिक पर सीएम फ्लाइंग का छापा, प्रतिबंधित दवाइयां बरामद
विज्ञापन
-बिना डिग्री क्लिनिक संचालन की शिकायत पर कार्रवाई, दवाओं और दस्तावेज की जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सारण थाना क्षेत्र की न्यू जनता कॉलोनी स्थित मुस्कान क्लिनिक में मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग), स्वास्थ्य विभाग और ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम ने छापे मारे। इस दौरान टीम को क्लिनिक से काफी मात्रा में संदिग्ध और प्रतिबंधित दवाइयां मिलीं। दवाइयों को जांच के बाद ड्रग कंट्रोल विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने क्लिनिक संचालक पंकज शर्मा से मेडिकल डिग्री, पंजीकरण प्रमाणपत्र और क्लिनिक संचालन से जुड़े अन्य दस्तावेज मांगे हैं। बरामद दवाइयों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दस्तावेजों और दवाओं की वैधता स्पष्ट होगी। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, सीएम फ्लाइंग को शिकायत मिली थी कि न्यू जनता कॉलोनी स्थित मुस्कान क्लिनिक का संचालन बिना मेडिकल डिग्री के किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग और ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से क्लिनिक पर छापे मारे गए। जांच के दौरान टीम को क्लिनिक के अंदर ऐसे बोर्ड भी लगे मिले, जिनमें दावा किया गया था कि एक गोली के सेवन से छह महीने तक अनचाहे गर्भधारण को रोका जा सकता है। अधिकारियों ने इस प्रकार के प्रचार और दावों को भी जांच के दायरे में लिया है।
पहले भी हुई थी कार्रवाई
बताया जा रहा है कि वर्ष 2020 में भी इसी क्लिनिक पर प्रतिबंधित दवाइयां मिलने के मामले में कार्रवाई हुई थी। उस समय भी स्वास्थ्य विभाग और संबंधित एजेंसियों ने छापे मारकर दवाइयां बरामद की थीं। मामले में क्लिनिक संचालक को जेल भी जाना पड़ा था। ऐसे में एक बार फिर क्लिनिक में संदिग्ध दवाइयां मिलने से विभागीय निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
क्लिनिक के संचालन को लेकर शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग और ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से जांच की गई। क्लिनिक से कुछ संदिग्ध दवाइयां बरामद हुई हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। संचालक से मेडिकल डिग्री और अन्य दस्तावेज मांगे गए हैं। सभी रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।-सतबीर, उपनिरीक्षक, सीएम फ्लाइंग