{"_id":"64edf88a6ef690ee710d3b94","slug":"cm-flying-and-food-supply-department-took-oil-samples-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-12403-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग ने लिए तेल के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग ने लिए तेल के सैंपल
विज्ञापन
फाेटो
- सरसों के तेल की फैक्ट्री पर छापेमारी की
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम द्वारा आदर्श नगर में सरसों के तेल की फैक्ट्री पर छापेमारी की गई। टीम द्वारा तेल के सैंपल लिए गए। नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी मनीष सहगल ने बताया कि गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि आदर्श नगर में तेल की फैक्ट्री पर मिलावटी तेल तैयार किया जाता है। सूचना को सच मानते हुए उपनिरीक्षक शिव कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सचिन शर्मा की टीम ने लाल कोठी के पास स्थित गर्ग एंड संस ऑयल फैक्टरी का औचक निरीक्षण किया। उक्त स्थान पर सरसों, सोयाबीन, राइस ऑयल आदि की अलग-अलग ब्रांड के नाम से पैकिंग की जा रही थी। इन्हें स्थानीय बाजार में बेचा जाता है। मौके पर फैक्ट्री मालिक ललित कुमार मिले। डाॅ. सचिन द्वारा तेल पैकिंग करने के बारे में एफएसएसएआई लाइसेंस मांगा गया। जिस पर ललित कुमार द्वारा अपना वैध एफएसएसएआई लाइसेंस पेश किया गया, जो ठीक मिला। मौका पर करीब 7 हजार लीटर तेल में से डॉ. सचिन शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने नियमानुसार 5 अलग-अलग सैंपल भरे। जिसमें राइस ब्रान फोर-वन तेल 900 लीटर, पीली पत्ती सरसों का तेल 1110 लीटर, श्याम शक्ति रिफाइंड ऑयल 739 लीटर, श्याम शक्ति रिफाइंड पामोलीन ऑयल 300 लीटर व पैकिंग यूनिट में 3 बड़े टैंकरों में राइस ब्रान ऑयल 4000 लीटर शामिल हैं। इन सभी नमूनों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए डॉ. सचिन शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा प्रयोगशाला भेजा जाएगा। नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई-
5 दिसंबर 2022- आदर्शनगर में डिपो धारक रविशंकर के अटैच डिपो किशनचंद के यहां छापेमारी की गई थी।
5 दिसंबर 2022 को सुभाष कॉलोनी स्थित डिपो धारक विमल गोयल के डिपो का निरीक्षण किया गया था।
25 मई 2023 को नहर पार भारत कॉलोनी डिपो धारक देवेंद्र कुमार के डिपो का औचक निरीक्षण किया और गड़बड़ी पकड़ी।
13 अप्रैल 2023 इंद्रा कॉलोनी स्थित डिपो धारक प्रेम सिंह के डिपो कार्रवाई की थी।
1 अप्रैल 2023गांव धौज आलमपुर डिपो धारक कमल गोला पर कार्रवाई की थी।
28 मार्च 2023 विष्णु कॉलोनी स्थित मनीष कुमार का औचक निरीक्षण किया था।
23 मार्च 2023 अहीरवाडा व भुदत्त कॉलोनी में स्थित डिपो पर कार्रवाई की थी।
27 जुलाई 2023 बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में एक किराना की दुकान पर प्रतिबंधित पशुओं के इंजेक्शन बरामद किए।