{"_id":"68b9c3457a2907ce330b811d","slug":"cluster-level-art-festival-concluded-at-pm-shri-jnv-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50629-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पीएम श्री जेएनवी मोठूका में संकुल स्तरीय कला उत्सव संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पीएम श्री जेएनवी मोठूका में संकुल स्तरीय कला उत्सव संपन्न
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के 10 विद्यालयों से 154 विद्यार्थियों ने लिया भागसंवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मोठूका स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के 10 विद्यालयों से 154 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गेल इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक राकेश कुमार सिंह और हेड एचआर बिनय कुमार मौजूद रहे।
शास्त्रीय एकल नृत्य में जेएनवी फरीदाबाद प्रथम, जेएनवी पानीपत द्वितीय और जेएनवी जाफरपुर तृतीय रहे। समूह नृत्य में जेएनवी रेवाड़ी ने प्रथम, जेएनवी फरीदाबाद ने द्वितीय और जेएनवी सोनीपत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय समूह नृत्य में जेएनवी फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, थिएटर प्रतियोगिता में जेएनवी रेवाड़ी ने प्रथम, जेएनवी अलवर ने द्वितीय और जेएनवी फरीदाबाद ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार यादव ने अतिथियों का धन्यवाद किया। उत्सव में शास्त्रीय एकल नृत्य, लोक समूह नृत्य, शास्त्रीय समूह नृत्य और थिएटर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर भूपेंद्र मल्होत्रा, शास्त्रीय गायक राजकुमार राठोड़ और अभिनय प्रशिक्षक मुकेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन