{"_id":"6862d87a9a5472e1af0a106e","slug":"clouds-prevailed-temperature-dropped-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46308-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छाए रहे बादल, तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छाए रहे बादल, तापमान में आई गिरावट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लगातार झुलसा रही भीषण गर्मी के बीच शनिवार और रविवार को हुई बारिश के बाद शहरवासियों ने राहत की सांस ली। दिनभर हल्की ठंडी हवाएं चलती रहीं और आंशिक रूप से बादल छाए रहे, जिससे लोगों को तेज धूप और लू से राहत मिली। सोमवार को मौसम में आए इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे वातावरण कुछ हद तक ठंडा और आरामदायक रहा ।
लोगों का जहां कुछ दिनों से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था, वहीं सोमवार को मौसम में आई नरमी के चलते सड़कों और बाजारों में भी हलचल देखने को मिली। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, जिससे गर्मी में और भी कमी आने की उम्मीद है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।