फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Clouds prevailed, rain fell in many areas

Faridabad News: छाए रहे बादल, कई इलाकों में हुई बरसात

Tue, 07 Apr 2026 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Clouds prevailed, rain fell in many areas
ठंडी हवाओं ने मौसम को बना दिया सुहावना , न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में सोमवार रात से ही मौसम ने करवट ले ली। देर रात करीब 11:30 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। मंगलवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और ठंडी हवा का दौर जारी रहा। कई इलाकों में बरसात हुई।


मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे से दोबारा तेज बरसात हुई। दोपहर करीब 3 बजे मौसम साफ हुआ और धूप निकल आई। इस असमय बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इन दिनों फसल मंडियों में पहुंच रही है और किसान उसे सुखाने के लिए खुले में रखते हैं। ऐसे में बारिश से फसल खराब होने और गेहूं के दाने काले पड़ने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि, बूंदाबांदी शुरू होने से पहले ही कई किसानों ने अपनी फसल को टीन शेड के नीचे सुरक्षित कर लिया। उधर, मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव जारी


हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, फरीदाबाद समेत पूरे हरियाणा में 9 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है, जिसके चलते 8 अप्रैल को आंशिक बादल छाने, मध्यम से तेज हवाएं चलने तथा गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed