फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Clouds kept going throughout the day, no rain

Faridabad News: दिन भर जाए रहे बादल, नहीं हुई बारिश

Mon, 18 Aug 2025 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Clouds kept going throughout the day, no rain
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में 14 और 15 अगस्त को बादल जमकर बरसे लेकिन शनिवार और रविवार को बारिश नहीं हुई। रविवार को बादल छाए रहे लेकिन कहीं बारिश दर्ज नहीं की गई।

दो दिन अच्छी बारिश के बाद गर्मी से कुछ कमी महसूस की जा रही है लेकिन रविवार को बारिश नहीं होने पर लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। रविवार को सुबह बादल छाए होने पर लोग उम्मीद जता रहे थे कि बारिश होगी लेकिन पूरे दिन बारिश नहीं हुई। रविवार को तापमान 27 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं सोमवार को बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को तापमान 27 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा लेकिन बारिश की संभावना बनी हुई है। जानकारी के अनुसार आने वाले पूरे हफ्ते बारिश की संभावना बनी रहेगी वहीं तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने भी कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है। जलभराव की समस्या को देखते हुए प्रशासन गंभीर दिखाई दे रहा है। वहीं लोगों का कहना है कि बारिश होने के बाद गर्मी से राहत मिलती है लेकिन बारिश रुकते ही उमस बढ़ जाती है। बार बार मौसम बदलने के कारण सर्दी जुकाम व बुखार के मामले भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed