फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Clouds gathered but did not bring rain; heat and humidity caused great discomfort.

Faridabad News: बादल छाए, लेकिन नहीं बरसे, गर्मी और उमस ने किया बेहाल

Mon, 13 Jul 2026 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Clouds gathered but did not bring rain; heat and humidity caused great discomfort.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में गर्मी और उमस का असर लगातार बना हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब एक बजे आसमान में बादल जरूर छाए, जिससे लोगों को बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन बादल बिना बरसे ही आगे बढ़ गए। इससे उमस और बढ़ गई और लोगों को पूरे दिन परेशानी झेलनी पड़ी।

मौसम विभाग ने रविवार को बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन शहर में कहीं भी वर्षा नहीं हुई। बारिश नहीं होने से तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई और दिनभर गर्म हवाओं व उमस ने लोगों को परेशान रखा। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही भी अपेक्षाकृत कम रही। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, आसमान में आंशिक बादल छाने की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने ऐसे मौसम में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ताजा और हल्का भोजन करने, धूप में निकलने से बचने व आवश्यक होने पर ही घर से बाहर जाने की सलाह दी है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed