फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Clouds and winds have changed the weather; the mercury has dropped by three degrees.

Faridabad News: बादलों और हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, तीन डिग्री गिरा पारा

Sun, 11 Oct 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Clouds and winds have changed the weather; the mercury has dropped by three degrees.
आज बारिश की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पिछले कई दिनों से गर्मी और तेज धूप से परेशान शहरवासियों को शनिवार को कुछ राहत मिली। आसमान में बादल छाने और हवाएं चलने से मौसम का मिजाज बदल गया। इसके चलते अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान 35 डिग्री से घटकर 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

मौसम सुहावना होने से लोगों को दिन के समय गर्मी से राहत मिली। अब शहरवासियों को बारिश का इंतजार है, जिससे तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन दिनभर बादल छाने और हवाएं चलने के बावजूद बारिश नहीं हुई। पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को भी बारिश होने की संभावना है। यदि बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट आ सकती है। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के कारण लोगों को दिन के समय घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही थी। शनिवार को मौसम में आए बदलाव से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन


हवा की गुणवत्ता में भी हुआ सुधार

मौसम में बदलाव के साथ वायु गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया। हवा चलने से वातावरण में मौजूद प्रदूषक कणों के फैलाव में मदद मिली। शनिवार सुबह आठ बजे जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 98 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। इससे पहले गर्मी और स्थिर मौसम के कारण प्रदूषण को लेकर चिंता बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed