{"_id":"68bc82744489e0e62203dcc6","slug":"closure-of-schools-in-flood-affected-areas-affects-studies-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50764-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल बंद होने से पढ़ाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल बंद होने से पढ़ाई प्रभावित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
फरीदाबाद। बाढ़ के कारण प्रभावित क्षेत्रों में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इस स्थिति ने छात्रों की पढ़ाई पर गंभीर असर डाला है। स्थानीय अभिभावकों और शिक्षकों के अनुसार, स्कूल बंद रहने से छात्रों की नियमित कक्षाओं और परीक्षाओं में बाधा आ रही है। विशेष रूप से उन छात्रों के लिए यह चुनौती और बढ़ गई है, जो बोर्ड परीक्षाओं और महत्वपूर्ण कक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
उप जिला शिक्षा अधिकारी मनोज मित्तल ने बताया कि बाढ़ वाले क्षेत्र की गंभीरता को देखते हुए बसंतपुर, लालपुर, कबूलपुर, स्माइलपुर के स्कूल बंद करना अनिवार्य था। सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई का ध्यान घर पर रखें और स्कूल खुलने पर नियमित रूप से कक्षाओं में भेजें ।