फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cloned the cards and used to withdraw money from the account,

कार्ड क्लोन कर खाते से निकाल लेते थे रकम, धरे

Fri, 05 Mar 2021 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Cloned the cards and used to withdraw money from the account,
फरीदाबाद। क्रेडिट और डेबिट कार्ड क्लोन कर खाता साफ करने वाले गिरोह के तीन बदमाश को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक लाख 93 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपियों को पुलिस ने करीब एक सप्ताह पहले गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। उसके बाद से लगातार आरोपियों से पूछताछ जारी थी।
विज्ञापन

डीसीपी मुख्यालय डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के अलवर निवासी मुबारिक, बल्लभगढ़ के आदर्श नगर निवासी आरिफ और नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका निवासी मजहर के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी बड़ी दुकानों पर काम करते थे और ग्राहकों के डेबिट कार्ड की जानकारी और एटीएम पिन हासिल कर लेते। इसके बाद ग्राहक के डेबिट कार्ड की जानकारी अपने किसी पुराने डेबिट कार्ड में कॉपी करके उसका क्लोन तैयार कर लेते थे। आरोपी अपने साथ एक स्कीमर मशीन रखते थे, जिसमें स्वाइप करने पर कार्ड का डाटा उसमें सेव हो जाता था। क्लोन बन जाने के बाद आरोपी किसी भी मनी ट्रांसफर आउटलेट के जरिये रुपये निकाल लेते थे।
विज्ञापन

डीसीपी अर्पित ने बताया कि आरोपियों ने करीब दो माह पहले सेक्टर-23 निवासी प्रभंजन केआर सिंह के डेबिट कार्ड क्लोन कर भिवाड़ी स्थित पवन कम्युनिकेशन पर बने मनी ट्रांसफर आउटलेट से तीन लाख चालीस हजार रुपये निकाले थे। प्रभंजन ने साइबर थाना में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में पता चला कि भिवाड़ी स्थित पवन काम्युनिकेशन के मालिक ने आरोपियों का फर्जीवाड़ा भांपते हुए पुलिस को मामले की सूचना दी थी। भिवाड़ी में भी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज है, मामले में आरोपी जेल की सजा काट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर थाना निरीक्षक बसंत कुमार साइबर थाना प्रबंधक के नेतृत्व में एसआई राजेश कुमार, एसआई योगेश कुमार, एएसआई सत्यबीर, एएसआई नीरज, सिपाही बिजेंद्र, अंशुल कुमार, सचिन, कर्मवीर की टीम ने जांच के बाद आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट लेकर गिरफ्तार किया और पूछताछ शुरू की।

अब तक 20 लाख से ज्यादा रकम निकाल चुके हैं
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह अब तक करीब 20 वारदात में 20 लाख से ज्यादा की रकम निकाल चुके हैं। आरोपियों से एक लाख 93 हजार रुपये नकद, 50 डेबिट कार्ड और 2 स्कीमर डिवाइस बरामद किए गए हैं। आरोपी आरिफ से 83 हजार, मजहर से 78 हजार और मुबारिक से 32 हजार रुपये बरामद हुए है। शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed