फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Clinic operator beats doctor, stabs him with scissors

Faridabad News: क्लीनिक संचालक डॉक्टर को पीटा, कैंची घोंपी

Mon, 22 Dec 2025 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Clinic operator beats doctor, stabs him with scissors
पुरानी रंजिश के चलते सोनू नामक युवक ने अपने दोस्त के साथ की वारदात
विज्ञापन

एसजीएम नगर इलाके में सामने आया मामला
एसजीएम नगर थाना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एसजीएम नगर थाना इलाके में क्लीनिक संचालक डॉक्टर पर हमला कर पीटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उन पर कैंची से वार कर घायल कर दिया। आरोप है कि उनके काउंटर से 1.10 लाख रुपये भी लूट लिए गए। आस-पास के लोगों ने डॉक्टर को बचाया। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर ये वारदात की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि एसजीएम नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।


पुलिस को दी शिकायत एसजीएम नगर में रहने वाले राहुल ने बताया कि वह काॅलोनी में ही अपना क्लीनिक चलाते हैं। रविवार रात करीब 10 बजे वह क्लीनिक बंद करने की तैयारी में थे तो पास में रहने वाला सोनू अपने एक साथी के साथ क्लीनिक में घुस गया। दोनों आरोपियों ने डॉक्टर पर हमला करते हुए लात-घूसों व डंडे से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान उनके पैर में कैंची घोंप दी गई। शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए और पीड़ित डॉक्टर को बचाया। आरोप है कि मारपीट करने वाले आरोपियों ने उनके काउंटर में रखे 1.10 लाख रुपये भी लूट लिए। लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। घायल हालत में डॉक्टर को लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में अब पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed