फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cleanliness drive launched at Ballabgarh Grain Market.

Faridabad News: बल्लभगढ़ अनाज मंडी में सफाई अभियान की शुरुआत

Tue, 22 Sep 2026 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive launched at Ballabgarh Grain Market.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को जिले में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता का संदेश एक साथ देखने को मिला। बल्लभगढ़ अनाज मंडी में विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने सफाई अभियान की शुरुआत की और पौधरोपण कर लोगों से स्वच्छता को रोजमर्रा की आदत बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं से लाभ लेकर अपने पैरों पर खड़े हुए नागरिकों ने भी अनुभव साझा किए। भूपानी के अजय ने अनुसूचित जाति कल्याण निगम से ऋण लेकर टेलरिंग शॉप शुरू की। एसी नगर की काजल ने एक लाख रुपये का ऋण लेकर परचून की दुकान शुरू की। अलीपुर के अशोक ने देसी गायों के दूध उत्पादन को बढ़ावा देने वाली योजना का लाभ लिया। वहीं, मंझावली के दीपक ने मिनी डेयरी योजना के तहत 1.60 लाख रुपये का ऋण और 50 प्रतिशत सब्सिडी लेकर डेयरी व्यवसाय शुरू किया। लाभार्थियों ने योजनाओं को रोजगार के अवसर बढ़ाने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मददगार बताया।
विज्ञापन

शहीद बिरेन्द्र कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने ड्राइंग, भाषण, रंगोली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वेस्ट टू बेस्ट प्रदर्शनी में कबाड़ से उपयोगी वस्तुएं बनाकर विद्यार्थियों ने रचनात्मकता दिखाई। झारसेंतली, महमूदपुर, सेहतपुर, तिगांव, सेक्टर-75, डबुआ, सेक्टर-16 और मुजेड़ी समेत विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed