{"_id":"6ab2d2c98dcc5212550cbbc9","slug":"cleanliness-drive-conducted-in-chandavali-village-under-the-seva-sankalp-abhiyan-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80722-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेवा संकल्प अभियान के तहत चंदावली गांव में हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेवा संकल्प अभियान के तहत चंदावली गांव में हुई सफाई
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को ग्रेटर फरीदाबाद के चंदावली गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। चंदावली में नगर निगम की टीम, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने सफाई कर कूड़ा-कचरा हटाया। वहीं, अरुआ गांव में युवाओं ने नियमित रूप से सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी बनाने की पहल की।
निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के दिशा-निर्देश पर ज्वाइंट कमिश्नर अमित मान के नेतृत्व में चंदावली गांव में सफाई अभियान चलाया गया। कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों से कूड़ा-कचरा हटाया। इस दौरान स्थानीय लोगों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और आसपास सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। अमित मान ने कहा कि स्वच्छ फरीदाबाद के लिए जनभागीदारी जरूरी है। स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की रोजमर्रा की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन