{"_id":"68cc5469c32c33df090c7944","slug":"cleanliness-drive-carried-out-in-bahadurpur-under-the-swachhata-hi-seva-fortnight-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51658-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत बहादरपुर में चला सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत बहादरपुर में चला सफाई अभियान
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने लिया स्वच्छ गांव का संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बहादरपुर में सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया।
उपायुक्त विक्रम सिंह के निर्देशानुसार और सीईओ जिला परिषद शिखा के मार्गदर्शन में अभियान के दौरान ग्राम पंचायत की गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई की गई। कूड़े-कचरे के उचित निस्तारण, गंदगी को हटाने तथा जलभराव रोकने के लिए ठोस कदम उठाए गए। पंचायत द्वारा सफाई कर्मचारियों की टीम गठित कर गांव के अलग-अलग हिस्सों में सफाई कार्य कराया गया। साथ ही ग्रामीणों को भी अपने घर और आस-पड़ोस की साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
ग्राम सभा में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण से न केवल बीमारियों से बचाव होता है बल्कि बच्चों और युवाओं के भविष्य को भी सुरक्षित बनाया जा सकता है। ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि वे गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें तथा प्लास्टिक का उपयोग कम करें।
विज्ञापन
इस अवसर पर ग्रामीणों को स्वच्छता के साथ-साथ व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। वक्ताओं ने कहा कि जब हर व्यक्ति अपने घर से स्वच्छता की शुरुआत करेगा तभी पूरा गांव और देश स्वच्छ बन सकेगा।