फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cleaning work begins on the 18-km-long drain stretching from the Aravallis to the Yamuna.

Faridabad News: अरावली से यमुना तक 18 किमी लंबे नाले की सफाई का काम शुरू

Tue, 14 Apr 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cleaning work begins on the 18-km-long drain stretching from the Aravallis to the Yamuna.
बुढ़िया नाले की सफाई पर ड्रोन की नजर, वीडियोग्राफी से भी होगी निगरानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मानसून के दौरान शहर को जलभराव से बचाने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने बुढ़िया नाले और गौंछी ड्रेन की सफाई का काम शुरू कर दिया है। इस बार सफाई कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है।
अरावली पहाड़ी से यमुना नदी तक जाने वाले बुढ़िया नाले की सफाई से पहले इसका विस्तृत ड्रोन सर्वे कराया गया है। सफाई का काम पूरा होने के बाद दोबारा ड्रोन सर्वे होगा, जिससे यह साफ हो सके कि सफाई कितनी गहराई और व्यापक स्तर पर हुई है। सफाई कार्य की निगरानी के लिए प्रतिदिन वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य सफाई से पहले और बाद की स्थिति का मिलान करना है। इस पूरे प्रोजेक्ट की सीधी निगरानी जिला उपायुक्त (डीसी) कर रहे हैं, जिन्हें रोजाना काम की प्रगति रिपोर्ट भेजी जा रही है। बता दें कि यह नाला शहर में वर्षा जल निकासी का सबसे बड़ा माध्यम है। यदि इसकी सफाई सही से नहीं हुई, तो कई सेक्टरों और कॉलोनियों में बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं।
विज्ञापन


अरावली से शुरू होकर यमुना में गिरने वाला यह नाला करीब 18 किलोमीटर लंबा है। मानसून में यमुना का स्तर बढ़ने पर अक्सर पानी इस नाले में बैक मारता है, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों और खेतों में जलभराव हो जाता है। इसी खतरे को देखते हुए इस बार नाले के किनारों (पटरी) को भी मजबूत किया जा रहा है ताकि पानी के दबाव से वे टूट न सकें। बुढ़िया नाले के साथ-साथ प्राधिकरण गौंछी ड्रेन की भी सफाई करा रहा है। मुजेसर फाटक से गुरुग्राम नहर तक के करीब 7 किलोमीटर हिस्से की सफाई का जिम्मा एफएमडीए के पास है। यहां भी उच्च अधिकारियों को सफाई की लाइव लोकेशन और फोटो भेजी जा रही हैं। प्राधिकरण के मुख्य अभियंता विशाल बंसल ने बताया कि मानसून से पहले सफाई का लक्ष्य हासिल करने के लिए इस बार काम जल्दी शुरू किया गया है। दोनों बड़े नालों की सफाई समय रहते पूरी कर ली जाएगी ताकि जनता को बरसात में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed