फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cleaning of drains is being carried out after removing encroachments.

Faridabad News: नालों से अतिक्रमण हटाकर की जा रही सफाई

Tue, 14 Jul 2026 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of drains is being carried out after removing encroachments.
अतिक्रमण पर कर्रवाई करते नप ।संवाद
10 दिन से चल रहा है अभियान, बरसात के पानी की हो सकेगी सही निकासी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। नगर परिषद ने नालों और ड्रेन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का अभियान तेज कर दिया है। पिछले 10 दिनों से नगर परिषद की टीम अलीगढ़ रोड के दोनों ओर ड्रेन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने में जुटी हुई है। अभियान के दौरान वर्षों से जमी गाद और गंदगी भी नालों से निकाली जा रही है, ताकि बरसात के समय पानी की निकासी सुचारु बनी रहे।


नगर परिषद के बिल्डिंग इंस्पेक्टर चिंमनलाल ने बताया कि डीएमसी मनीष शर्मा के नेतृत्व में यह अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रेलवे लाइन पर अलीगढ़ रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे और आसपास ड्रेन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के कारण नालों में कूड़ा-कचरा और गाद जमा हो जाती है, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति पैदा होती है।
विज्ञापन


नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा और शहर के अन्य स्थानों पर ड्रेन व नालों पर किए गए अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed