{"_id":"696bdf2ea4ed395c760f3f8e","slug":"clean-water-will-reach-every-house-in-mewala-maharajpur-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-60592-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मेवला महाराजपुर में हर घर तक पहुंचेगा स्वच्छ जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मेवला महाराजपुर में हर घर तक पहुंचेगा स्वच्छ जल
विज्ञापन
अमृत योजना के तहत पाइपलाइन व कनेक्शन का काम शुरू
करीब 80 करोड़ रुपये से हो रहा है पूरे शहर में मुख्य लाइन का काम
पांच क्षेत्रों में बनेंगे पंप स्टेशन, गुरुग्राम नहर से भी आएगा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर गांव के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे इस इलाके में अब स्वच्छ और नियमित जल आपूर्ति की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है। नगर निगम ने पेयजल पाइपलाइन बिछाने और घर-घर नल कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अमृत योजना के तहत होने वाला यह कार्य पूरा होते ही गांव की जल समस्या काफी हद तक समाप्त होने की उम्मीद है।
मेवला महाराजपुर गांव के कई हिस्सों में अब तक या तो पाइपलाइन मौजूद नहीं थी या फिर अधूरी व्यवस्था के चलते लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। गर्मियों में हालात और भी खराब हो जाते थे जब ग्रामीणों को निजी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे आर्थिक बोझ बढ़ने के साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी सामने आती हैं। अब नगर निगम द्वारा शुरू की जा रही यह परियोजना ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।
अमृत योजना के अंतर्गत गांव की आंतरिक गलियों में नई वाटर सप्लाई लाइनें बिछाई जाएंगी। जिन घरों में अब तक आधिकारिक नल कनेक्शन नहीं हैं उन्हें मुख्य पाइपलाइन से जोड़ा जाएगा। इस पूरी कवायद का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार के हर घर नल से जल अभियान को जमीनी स्तर पर साकार करना है। अधिकारियों का कहना है कि यह योजना वर्तमान जरूरतों के साथ भविष्य की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार की गई है ताकि लंबे समय तक किसी तरह की जल समस्या न हो।
विज्ञापन
नगर निगम ने इस परियोजना के लिए सख्त समय सीमा तय की है। जानकारी के अनुसार कार्य शुरू होने के बाद 40 दिन के अंदर मुख्य काम पूरा करना होगा। निगम अधिकारियों के अनुसार कोशिश यह है कि गर्मी के मौसम से पहले ही अधिकतर घरों तक जल आपूर्ति शुरू हो जाए। इसके लिए कार्य की नियमित निगरानी की जाएगी ताकि गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों सुनिश्चित की जा सकें।
इस योजना से वे इलाके सबसे अधिक लाभांवित होंगे जहां अब तक पानी की लाइन नहीं पहुंच पाई थी या जहां अंतिम छोर पर बसे घरों में कम दबाव के कारण पानी नहीं आता है। नई पाइपलाइन बिछने से पानी का दबाव बेहतर होगा और सभी घरों तक समान रूप से जल पहुंच सकेगा। साथ ही वैध घरेलू कनेक्शन मिलने से अवैध कनेक्शनों पर भी रोक लगेगी जिससे पानी की बर्बादी कम होगी।
80 करोड़ से हो रहा है पूरे शहर में मुख्य लाइन व सप्लाई सिस्टम पर काम
केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत शहरवासियों को राहत देने के लिए करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से जलापूर्ति नेटवर्क को दुरुस्त किया जा रहा है। परियोजना के पहले चरण में 148 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया गया था जिसमें से लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ ही शहर में प्रस्तावित पांच पंप हाउसों के निर्माण में भी 25 से 45 प्रतिशत तक प्रगति दर्ज की गई है।
पांच क्षेत्रों में बनेंगे पंप स्टेशन, सुधरेगा पानी का दबाव
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर के विभिन्न हिस्सों में अत्याधुनिक पंप स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। पल्ला पुलिस चौकी के पास 1150 किलोलीटर, सूर्य विहार फेज-2 में 1500 किलोलीटर, सेक्टर-91 में 1600 किलोलीटर, अगवानपुर गांव में 1750 किलोलीटर और शाम कॉलोनी में 1450 किलोलीटर क्षमता का पंप स्टेशन प्रस्तावित है। इन पंप स्टेशनों के चालू होने से आसपास के इलाकों में पानी का दबाव बेहतर होगा और हजारों परिवारों को नियमित पेयजल आपूर्ति मिल सकेगी।
मुख्य लाइन में 36 करोड़ से पूरे होंगे अधूरे काम
पहले चरण में काम कर रही एजेंसी की धीमी प्रगति के चलते अनुबंध की शर्तों के अनुसार कार्रवाई की गई थी। इसके बाद 2023 से 2025 के बीच कई बार निविदाएं आमंत्रित की गईं, लेकिन तकनीकी कारणों से टेंडर रद्द करने पड़े। अब दूसरे चरण के लिए 36 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द एजेंसी का चयन कर काम दोबारा तेजी से शुरू किया जाएगा। परियोजना पूरी होने पर करीब दो लाख से अधिक लोगों को स्वच्छ और नियमित पेयजल की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
लोगों की सुविधा के लिए इस योजना पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। जल्द ही इसकी मुख्य लाइन का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता नगर निगम