फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Clash involving sticks breaks out at petrol pump over refueling dispute; video goes viral.

Faridabad News: पेट्रोल भरवाने के विवाद में पंप पर चले डंडे, वीडियो वायरल

Wed, 22 Jul 2026 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Clash involving sticks breaks out at petrol pump over refueling dispute; video goes viral.
एनआईटी-5 स्थित बहादुर चौक के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। एनआईटी-5 स्थित बहादुर चौक के पास भारत पेट्रोलियम के पंप पर पेट्रोल भरवाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। 150 और 200 के पेट्रोल को लेकर हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान डंडे भी चले, जिससे पेट्रोल पंप के कर्मचारी घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर एनआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांधी कॉलोनी निवासी निखिल स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था। महिला कर्मचारी ने उसकी स्कूटी में 150 का पेट्रोल भर दिया। निखिल का कहना है कि उसने 200 का पेट्रोल भरवाने के लिए कहा था, जबकि महिला कर्मचारी का दावा है कि ग्राहक ने 150 का ही पेट्रोल मांगा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप कर्मचारियों के अनुसार शोर सुनकर कर्मचारी इंद्रजीत और नितिन बीच-बचाव के लिए पहुंचे। वहीं निखिल ने अपने पिता और भाई को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि दोनों डंडे लेकर पहुंचे और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इंद्रजीत के सिर पर डंडा लगने से वह घायल हो गया, जबकि नितिन भी धक्का-मुक्की में चोटिल हो गया। कर्मचारियों का आरोप है कि निखिल की मां ने महिला कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की। वहीं निखिल का कहना है कि गलती पेट्रोल पंप कर्मचारियों की थी और हाथापाई दोनों पक्षों की ओर से हुई। महिला कर्मचारी पूनम ने बताया कि यदि कोई गलतफहमी हुई थी तो उन्होंने माफी भी मांगी और मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article