फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Claims of better power supply failed, 92 thousand complaints in a month

बेहतर बिजली आपूर्ति के दावे फेल, एक माह में 92 हजार शिकायतें

Thu, 30 Jun 2022 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Claims of better power supply failed, 92 thousand complaints in a month
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से शहर में निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बिजली की अघोषित कटौती समेत कई प्रकार की समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि निगम के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जून में बिजली संबंधी ऑनलाइन और ऑफलाइन 92 हजार शिकायतें दर्ज की गईं।
विज्ञापन

फरीदाबाद जिले की करीब 30 लाख आबादी है और 6.5 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए जिले में 17672 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। फिर भी लोगों को बिजली के लंबे कटों से जूझना पड़ता है। आलम यह है कि एक दिन में बिजली से संबंधित तीन हजार शिकायतें आ रही हैं। वहीं, एक माह में आंकड़ा एक लाख के पार पहुंचता दिख रहा है।
विज्ञापन

तीन माह में तीन लाख शिकायतें मिलीं
बिजली निगम के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में बिजली कट की एक लाख, मई में 97 हजार और जून में 92 हजार शिकायतें मिली हैं। इनमें ट्रांसफार्मर की केबल, फीडर खराब और तार टूटने जैसी शिकायतें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की मांग ज्यादा, आपूर्ति कम
बिजली निगम के मुताबिक, जिले में 2.50 करोड़ यूनिट बिजली की मांग है। निगम की ओर से 2.29 करोड़ यूनिट की सप्लाई की जा रही है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी में बिजली की कटौती झेलनी पड़ रही है।
इन क्षेत्रों में ज्यादा परेशानी
सेक्टर-22, 23, संजय कलॉनी, पाली, खेड़ी गुजरान, नंगला, ओल्ड फरीदाबाद, आईपी कॉलोनी, डबुआ, सारण, तिलपत, पल्ला, समयपुर और जवाहर कॉलोनी में सबसे ज्यादा बिजली की कटौती होती है। लोगों का कहना है कि आठ से दस घंटे तक बिजली की आपूर्ति ठप रहती है।

बिजली कटौती से परेशान तो यहां करें संपर्क-
शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया हैं। शिकायत के लिए 019-2235252, 019-2985292, 9540954708, 7290066041 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 1912 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जाती हैं। 24 घंटे कर्मचारी कंट्रोल रूम में मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed