फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   CJP's protest in Delhi added to the woes of working professionals from Faridabad.

Faridabad News: दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन से फरीदाबाद के नौकरीपेशा लोगों की परेशानी बढ़ी

Thu, 23 Jul 2026 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
CJP's protest in Delhi added to the woes of working professionals from Faridabad.
मेट्रो सेवाओं में बदलाव, कुछ स्टेशनों पर आवाजाही प्रभावित होने और इंटरनेट सेवा में आ रही दिक्कत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। दिल्ली में चल रहे सीजेपी के प्रदर्शन के चलते फरीदाबाद से रोजाना कनॉट प्लेस, जनपथ और आसपास के इलाकों में नौकरी व काम के लिए जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मेट्रो सेवाओं में बदलाव, कुछ स्टेशनों पर आवाजाही प्रभावित होने और इंटरनेट सेवा में दिक्कत के कारण लोगों को अपने सफर की योजना बदलनी पड़ रही है।

फरीदाबाद के एनआईटी, बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग रोजाना दिल्ली के दफ्तरों और निजी संस्थानों में काम करने जाते हैं। इनमें से अधिकतर लोग मेट्रो और ऑनलाइन सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। प्रदर्शन के कारण परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने से उन्हें समय पर अपने कार्यस्थल तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कई नौकरीपेशा लोगों का कहना है कि सुबह ऑफिस जाने के समय परेशानी बढ़ जाती है। मेट्रो स्टेशन पर बदलाव होने से उन्हें वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे सफर का समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। वहीं, इंटरनेट प्रभावित होने से ऑनलाइन कैब बुकिंग और डिजिटल पेमेंट जैसी सुविधाओं पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंटरनेट बंद होने से कैब बुकिंग और ऑनलाइन पेमेंट में दिक्कत हो रही है।
-अभिषेक

सफर के समय इंटरनेट की परेशानी से काफी समय बर्बाद हुआ।
- पूजा

वैकल्पिक साधन लेने में भी ऑनलाइन सुविधा का सहारा नहीं मिल पा रहा।
- शिवम

ऐसी स्थिति में लोगों को समय और सुविधा दोनों का नुकसान उठाना पड़ता है।
- मनीष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed