{"_id":"6a7b8016df0368219206a6fc","slug":"citys-first-3r-donation-box-launched-useful-items-to-reach-the-needy-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77162-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शहर में पहला 3 आर डोनेशन बॉक्स शुरू, जरूरतमंदों तक पहुंचेंगी उपयोगी वस्तुएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शहर में पहला 3 आर डोनेशन बॉक्स शुरू, जरूरतमंदों तक पहुंचेंगी उपयोगी वस्तुएं
विज्ञापन
केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय में महापौर ने किया शुभारंभ, पुराने कपड़े व अन्य वस्तुएं कर सकते हैं दान
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए 3 आर (रिड्यूस, रियूज और रिसाइकल) सिद्धांत पर आधारित पहल शुरू की है। इसके तहत शहर के पहले 3 आर डोनेशन बॉक्स का उद्घाटन मंगलवार को केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय में महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने किया। महापौर ने कहा कि घरों में अनुपयोगी पड़ी लेकिन इस्तेमाल के लायक वस्तुओं को फेंकने के बजाय डोनेशन बॉक्स में दान किया जा सकता है। इससे वस्तुओं का दोबारा उपयोग होगा और जरूरतमंद लोगों को भी सहायता मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से इस पहल में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
डोनेशन बॉक्स में पुराने लेकिन उपयोग योग्य कपड़े, जूते, खिलौने, किताबें, बैग, कंबल, चादरें और अन्य घरेलू सामान दान किए जा सकेंगे। एकत्रित वस्तुओं को ह्यूमाना पीपल टू पीपल इंडिया के सहयोग से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा। नगर निगम के अनुसार, आगामी चरण में शहर की गेटेड सोसाइटियों, शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों और अन्य प्रमुख स्थानों पर भी 3 आर डोनेशन बॉक्स लगाए जाएंगे। इस पहल से उपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग को बढ़ावा देने के साथ कचरे की मात्रा कम करने और जरूरतमंदों की मदद करने में भी सहयोग मिलेगा।
इस मौके पर एमडीईएस के अध्यक्ष डॉ. आनंद मेहता, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीनू दुआ, नगर निगम की आईईसी एक्सपर्ट कल्पना मंडल, स्वच्छता निरीक्षक हरवीर रावत और ह्यूमाना पीपल टू पीपल इंडिया एनजीओ के प्रतिनिधि सुनील चौहान, सुमन यादव और रविंद्र यादव मौजूद रहे।