फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   City streets will be illuminated with 5000 street lights

Faridabad News: 5000 स्ट्रीट लाइटों से रोशन होंगी शहर की सड़कें

Sun, 29 Dec 2024 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
City streets will be illuminated with 5000 street lights
26 जनवरी तक काम पूरा हो जाएगा काम, 40 लाख रुपये आएगी लागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। 26 जनवरी तक फरीदाबाद शहर की सड़कों को अंधेरे से मुक्त करने की तैयारी है। फरीदाबाद नगर निगम शहर में करीब 5000 स्ट्रीट लाइटें लगाएगा। निविदा निकलने के बाद कुछ क्षेत्रों में इसका काम भी शुरू हो गया है। 40 लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य किया जाना है।

लंबे समय से फरीदाबाद शहर की सड़कें रात में अंधेरे में समा जाती थीं। शिकायत पर अक्सर नगर निगम में पैसों की किल्लत और जल्द योजना आने की दुहाई दी जाती रही है। अब जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पुरानी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने और नई लाइटों को लगाने की निविदा निकाली गई है। 40 लाख रुपये की लागत से खराब पड़ी पुरानी स्ट्रीट लाइटों को बदला जाएगा। साथ ही जिन स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं और जनता की मांग के अनुसार वहां पर स्ट्रीट लाइटें लगनी हैं। ऐसे स्थानों पर नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

एक बड़ी एलईडी कंपनी को स्ट्रीट लाइटें लगाने की निविदा मिली है। आगामी 26 जनवरी तक निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य पूरा किया जाना है।
---
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगनी हैं 1000 लाइटें
शहर भर में स्ट्रीट लाइटें खराब होने की समस्या है। साथ ही ग्रेटर फरीदाबाद समेत बहुत से नए स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने की मांग होती रही है। ऐसे में नगर निगम के क्षेत्र में जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र आते हैं। ऐसे में जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक हजार लाइटें लगाने की मंजूरी मिली है। इनमें बड़खल, ओल्ड फरीदाबाद, तिगांव, एनआईटी और बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक-एक हजार लाइटें 26 जनवरी तक लगाने का कार्य नगर निगम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं खराब स्ट्रीट लाइटें
जनवरी 2024 में नीलम चौक के पास अंधेरा होने के कारण रात दो बजे किसी कार्य से जाते हुए एक बाइक सवार दुर्घटना ग्रस्त हो गया। युवक बाइक सहित नीलम गोलचक्कर पर बने पार्क पर सुबह मृत पड़ा मिला। फरवरी में ही डबुआ के निकट चल रहे पाइप लाइन डालने के कार्य के दौरान भी एक बाइक सवार रात में आकर गड्ढे में गिर गया था। इससे बाइक सवार की मौत हो गई थी। इसी तरह कई दुर्घटनाएं स्ट्रीट लाइट न होने या खराब होने के कारण हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed