फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   City residents troubled by frequent power cuts; hardships mount amidst scorching heat.

Faridabad News: लगातार बिजली कटौती से शहरवासी परेशान, भीषण गर्मी में बढ़ीं मुश्किलें

Sat, 20 Jun 2026 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
City residents troubled by frequent power cuts; hardships mount amidst scorching heat.
शिकायतें दर्ज कराने के बाद भी नहीं हो रहा समस्या का समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर की विभिन्न सोसाइटियों, सेक्टरों और कॉलोनियों के निवासी लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे हैं। कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

फ्लोरिडा और रॉयल हेरिटेज सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि यहां आए दिन घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। फ्लोरिडा सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान अश्विनी ने बताया कि लगातार बिजली कटौती के कारण निवासियों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। बिजली नहीं होने पर डीजल जनरेटर का सहारा लेना पड़ता है, जिससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि जनरेटर के खर्च के कारण निवासियों को अधिक बिल चुकाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के अन्य क्षेत्रों में भी हालात बेहतर नहीं हैं। सेक्टर-3 के निवासी दीपक और अनिल ने बताया कि बार-बार बिजली जाने से घरेलू कामकाज, बच्चों की पढ़ाई और अन्य दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। रात के समय बिजली कटौती होने से लोगों को उमस और गर्मी के बीच जागकर समय बिताना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाली, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़, बड़खल, जवाहर कॉलोनी, संजय कॉलोनी तथा सेक्टर-23, 7, 8 और 12 सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में बिजली व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए जाने चाहिए, लेकिन मौजूदा स्थिति में राहत नहीं मिल रही है। निवासियों ने बिजली विभाग से मांग की है कि शहर में सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और बार-बार होने वाली कटौती की समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed