फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   City buses will operate after noon due to Holi festival.

Faridabad News: होली पर्व के चलते दोपहर बाद होगा सिटी बसों का संचालन

Wed, 04 Mar 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
City buses will operate after noon due to Holi festival.
बल्लभगढ़। होली पर्व के चलते सिटी बस सेवा का संचालन दोपहर तक बंद रहेगा। इसी वजह से सिटी बस से सफर कर अपने गंतव्य तक जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शहर को गांव से जोड़ने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से 50 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा हैं। यह बसें 10 रूटों पर चलाई जाती हैं। उनमें कुछ रूट गांव से शहर को जोड़ता है। बुधवार को होली का पर्व होने के चलते इन सभी रूटों पर बसों का संचालन दोपहर के 2 बजे तक बंद रहेगा। अधिकारियों के अनुसार बुधवार को बदरपुर बॉर्डर, मंझावली, दुधोला और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते होकर जाने वाली बसों का ही संचालन किया जाएगा। क्योंकि इन रूटों पर ही सबसे ज्यादा यात्री सफर करते है। चालक और परिचालकों के अनुसार अधिकारियों ने आदेश दिए हैं कि दोपहर के बाद हर रूट पर दो-दो चक्कर लगाए जाएंगे। उससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed