फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   City buses remained off the roads on the second day as well.

Faridabad News: दूसरे दिन भी सिटी बसों के थमे रहे पहिये

Fri, 09 Oct 2026 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
City buses remained off the roads on the second day as well.
सीएनजी नहीं मिलने की वजह से रूटों पर नहीं दौड़ीं, यात्री रहे परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांवों और शहर को जोड़ने वाली सिटी बसें बृहस्पतिवार को भी सीएनजी नहीं मिलने की वजह से सड़कों पर दौड़ती हुईं नज़र नहीं आईं। इस वजह से यात्रियों को दूसरे दिन भी काफी परेशानी का समाना करना पड़ा।

बल्लभगढ़ बस डिपो से फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से संचालित 35 बसों का संचालन किया जाता है। बुधवार को पंप से सीएनजी नहीं मिलने की वजह से एक भी बस शहर में दौड़ती हुई नजर नहीं आई। वहीं दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी एक भी बस डिपो से संचालित नहीं हुई। कर्मचारियों ने बताया कि उनको देर शाम को सोशल मीडिया के जरिये अधिकारियों ने सूचित कर दिया था कि बृहस्पतिवार को कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आएगा। इस वजह से कोई भी कर्मचारी नहीं आया। चालकों ने बताया कि सीएनजी का भुगतान नहीं होने की वजह से यह परेशानी आ रही है। दूसरी ओर एफएमडीए के अधिकारियों का कहना है कि बसों को चलाने के लिए गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड से एमओयू साइन हुआ था। सीएनजी के भुगतान की जिम्मेदारी भी उनकी ही है। अगर उनकी ओर से बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है, तो उनके ऊपर फाइन लगाया जाएगा।
विज्ञापन


1500 यात्री करते हैं रोज सफर
सिटी बसों में हर रोज करीब 1500 से अधिक यात्री सफर करते हैं। यह बसें कॉलेज में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के अलावा नौकरी पेशा लोगों के लिए लाइफ लाइन कही जाती है। दो दिनों से बसों का संचालन नहीं होने की वजह से उनको काफी परेशानी हुई। सिटी बस में डिपो इंचार्ज दीपक ने बताया कि दो दिनों से बस नहीं चलने की वजह से यात्री उनसे जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों से बात

दो दिन से बसों का संचालन नहीं होने की वजह से परेशानी हो रही है।
- शिवम वर्मा

समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ऑटो के किराये में वृद्धि हो जाएगी।
- हर्ष मंगला








एफएमडीए का जीएमसीबीएल के साथ अनुबंध है, जिसके तहत बसों का संचालन कराया जाता है। यदि बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है तो संबंधित एजेंसी को उस अवधि का भुगतान नहीं किया जाएगा। जितने समय तक बस सेवा बंद रहेगी, उतनी अवधि का भुगतान काटा जाएगा। एफएमडीए ने कोई भुगतान नहीं रोका है।
- राजबीर सिंह, प्रोटोकॉल अधिकारी, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed